सीएम नीतीश कुमार. (फाइल फोटो)
Bihar Political Crisis: बिहार में सत्ता परिवर्तन की अटकलबाजियों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. जदयू ने आज कोर कमेटी की बैठक बुलाई है यह बैठक आज दोपहर 3 बजे होगी. जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार कल सुबह तक इस्तीफा दे सकते हैं. इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह राजभवन पहुंचे हैं. जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार कल शाम तक 9वीं बार सीएम पद की शपथ ले सकते हैं.
सूत्रों की मानें तो यह भी संभव है कि आज शाम को ही सीएम नीतीश कुमार राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंप दें. कुल मिलाकर भाजपा आज शाम तक नीतीश को समर्थन पत्र सौंप सकती है. इस बीच बिहार प्रभारी विनोद तावड़े भी पटना पहुंच चुके हैं.
सियासी अटकलों के बीच सीएम नीतीश कुमार बक्सर पहुंचे तो उनके साथ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी थे. इस बीच मोतीहारी सांसद राधा मोहन सिंह राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि वे राज्यपाल को कृषि मेले में शामिल होने का न्योता देने के लिए यहां आए हैं.
इस बीच दिल्ली में भी बड़ी खबर सामने आ रही है. सियासी उथल-पुथल के बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा गृहमंत्री अमित शाह से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं. उनके साथ चिराग पासवान भी थे.
बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी जीतनराम मांझी से मिलने उनके घर पहुंचे. दोनों के बीच क्या बातचीत हुई इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. शुक्रवार को उन्होंने बड़ा बयान दिया था कि राजनीति में कोई किसी का दोस्त और कोई किसी का परमानेंट दुश्मन नहीं होता है. बता दें कि जीतनराम मांझी ने कल एक प्रेस वार्ता में कहा था कि उनके बेटे संतोष सुमन को डिप्टी बनाने का ऑफर उन्हें मिला है. इस बीच खबर है कि आरजेडी हम के 4 विधायकों को अपने पाले में करने की पूरी कोशिश कर रही है.
यह भी पढ़ेंः आज इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश, RJD सांसद मनोज झा बोले- कोई दरार नहीं, सब अफवाहें
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…
ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…
योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव के लिए रामनगरी अयोध्या पूरी तरह सजने लगी है. 7…
हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…
कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…