देश

आज इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश, RJD सांसद मनोज झा बोले- कोई दरार नहीं, सब अफवाहें

Bihar Political Crisis: बिहार में कड़ाके की सर्दी के बीच सियासी उठापटक जारी है. नेताओं के गठबंधन को लेकर सामने आ रहे बयान माहौल को गर्म कर दे रहे हैं. नीतीश कुमार के पाला बदलने की खबरों के बीच डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार वे इतनी आसानी से तख्ता पलट नहीं कर पाएंगे. इस बीच नीतीश ने आरजेडी के नेताओं से बातचीत भी बंद कर दी है. जानकारी के अनुसार कल लालू यादव ने 5 से अधिक बार नीतीश कुमार को फोन किया लेकिन उन्होंने बातचीत नहीं की. इस बीच खबर है कि नीतीश कुमार विधायक दल की बैठक के बाद आज ही इस्तीफा दे सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः Bihar Politics: क्या बिहार में टूट रही है कांग्रेस? पटना के लिए रवाना हुए बिहार BJP इंचार्ज विनोद तावड़े

इस बीच आज भाजपा, जेडीयू और आरजेडी की विधायक दल की बैठक आज होगी. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम नीतीश आज 10 बजे विधायक दल की बैठक के बाद इस्तीफा दे सकते हैं. हालांकि उन्होंने अभी तक भाजपा से संपर्क नहीं किया है. इस बीच आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश-तेजस्वी सरकार मजबूती से काम कर रही है. ये सरकार आगे भी ऐसे ही काम करती रहेगी. जब दिलों में दूरियां नहीं हो तो कुर्सी के बीच की दूरियाें का कोई फर्क नहीं पड़ता. भाजपा 2024 में आम चुनाव को लेकर डरी हुई है यही कारण है वे सभी के लिए दरवाजे खोल रहे हैं.

मनोज झा बोले – यह सब अफवाहें हैं

वहीं आरजेडी से राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि ये सब अफवाहें हैं. अफवाहों के कारण ही बैचेनी हुई है. अब इस स्थिति में सीएम नीतीश कुमार ही संभाल सकते हैं. बिहार पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. मुझे फिलहाल दोनों ही पार्टियों के बीच कोई दरार नजर नहीं आ रही है. इस महागठबंधन के मुखिया नीतीश कुमार हैं. लालू यादव और नीतीश कुमार ने इस गठबंधन की नींव इसलिए रखी थी क्योंकि वे पीएम मोदी द्वारा की जा रही नफरत की राजनीति को हराना चाहते थे.

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस के 13 विधायकों का मोबाइल फोन हुआ नॉट रिचेबल, कांग्रेसी खेमे में मचा हड़कंप, सभी के BJP और JDU के संपर्क में होने की खबर

बिहार के वर्तमान राजनीतिक हालात पर बयान देते हुए जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश राज्य केे निर्वाचित सीएम हैं. उन्हें किसी भी पद की चाहत नहीं है. जिनके भी मन में भ्रम है वे इसे बेहतर जानते हैं.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

UAE में तेल रिसाव से बढ़ा संकट, कई बीच बंद; समुद्री जीवों और पर्यावरण पर मंडराया बड़ा खतरा

UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…

4 minutes ago

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

29 minutes ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

47 minutes ago

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

1 hour ago