Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bihar Politics: क्या बिहार में टूट रही है कांग्रेस? पटना के लिए रवाना हुए बिहार BJP इंचार्ज विनोद तावड़े

नीतीश द्वारा पीएम मोदी की तारीफ करना औह कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलना, इन सबके बीच माना जा रहा है कि नीतीश पिघल गए हैं और एक बार फिर से भाजपा के खेमें में आने वाले हैं.

फोटो -सोशल मीडिया

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

Bihar Political Crisis: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में सियासी घमासान मचा हुआ है. जहां सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आ रही है कि, यहां पर कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा के सम्पर्क में हैं तो इसी बीच कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान की ओर से बयान सामने आया है कि, हमारे विधायक चट्टानी एकता के साथ खड़े हैं. मीडिया से अपील है कि वह अनर्गल खबरें न चलाए. तो दूसरी ओर पटना के लिए बिहार के भाजपा इंचार्ज विनोद तावड़े भी रवाना हो चुके हैं और शाम 4 बजे भाजपा विधायकों के साथ बैठक कर बिहार की राजनीति पर चर्चा करेंगे. तो दूसरी ओर सीएम नीतीश कुमार के आज बक्सर जाने की सूचना सांमने आ रही है. कहा जा रहा है कि वह यहां पर ब्रह्मेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. तो वहीं ये जानकारी सामने आ रही है कि, लालू ने नीतीश को पांच बार फोन किया लेकिन उन्होंने बात नहीं की.

क्या नीतीश पिघल गए हैं?

बिहार में सियासी उथलपुथल के बीच ये भी खबर सामने आ रही है कि, सीएम नीतीश कुमार और गठबंधन की सहयोगी पार्टी आरजेडी के बीच करीब-करीब बातचीत बंद हो गई है. तो वहीं दूसरी ओर लगातार नीतीश द्वारा पीएम मोदी की तारीफ करना औह कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलना, इन सबके बीच माना जा रहा है कि नीतीश पिघल गए हैं और एक बार फिर से भाजपा के खेमें में आने वाले हैं और हो सकता है कि बिहार में जल्द ही तख्ता पलट देखने को मिले तो वहीं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का बड़ा बयान सामने आया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के लिए इस बार तख्ता पलट आसान नहीं होने वाला है. तो वहीं कल दिन भर तेजस्वी ने अपने कोर कमेटी के सदस्यों से इस पर चर्चा की है. दूसरी ओर कांग्रेस के बागी गुट के लिए भाजपा की ओर से बड़ी प्लानिंग की खबर सामने आ रही है.

कांग्रेसी विधायक बना सकते हैं नया दल

सूत्रों की मानें तो, कांग्रेस से अलग हुए विधायकों का अलग दल बनवाने की रणनीति है. तो वहीं दूसरी ओर बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम पर VIP अध्यक्ष मुकेश सहनी ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि, भाजपा की वजह से वह जीरो हो गए हैं. उन्होंने उनके विधायकों को तोड़ा है. तो दूसरी ओर बिहार के राजनीतिक हालात पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा के लिए बिहार बीजेपी नेताओं की बैठक है. मालूम हो कि, बिहार भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 27 और 28 जनवरी को पटना में बुलाई गई है. तो वहीं लगातार लालू और नीतीश की दूरी बिहार की राजनीति में नया मोड़ लाने की सम्भावना जता रही है.

नीतीश कुमार को किसी पद की नहीं है चाहत

जहां एक ओर बिहार में तख्ता पलट की बात सामने आ रही है तो दूसरी ओर नीतीश पर इंडिया गठबंधन के घटक दल उन पर पद की चाहत का आरोप लगा रहे हैं. इस पर जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार की ओर से बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार जी राज्य के निर्वाचित सीएम हैं. उन्हें किसी पद की चाहत नहीं है. जिनके मन में भ्रम है वे बेहतर जानें. जो लोग उन्हें निशाना बना सकते हैं. क्या तीर उनके ही हाथ में है?

बक्सर में करेंगे पूजा

वहीं खबर सामने आ रही है कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बक्सर जिले के लिए रवाना होने वाले हैं और अब से कुछ घंटे में बक्सर जिले के ब्रह्मपुर पहुंचेंगे. वह ब्रह्मपुर में बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के मंदिर में गत दिनों संपन्न हुए विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन करेंगे. वह यहां हवाई मार्ग से पहुंचेंगे. उनका हेलीकॉप्टर ब्रह्मपुर हाई स्कूल के खेल मैदान में उतरेगा. यहां से वह सड़क मार्ग के जरिए मंदिर प्रांगण में जाएंगे मंदिर प्रांगण में जाएंगे. उद्घाटन समारोह में संत जीयर स्वामी महाराज भी शिरकत करेंगे.

ये भी पढ़ें- ‘नीतीश के लिए इस बार तख्ता पलट आसान नहीं…’ सियासी उठापटक के बीच बोले तेजस्वी यादव

कांग्रेस ने बुलाई बैठक

तो वहीं बिहार की राजनीति में बदलते हालात को देखते हुए बिहार कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने शनिवार दोपहर 2 बजे पूर्णिया में पार्टी विधायकों और पूर्व विधायकों की बैठक बुलाई है. इसी के साथ ही उन्होंने उन तमाम रिपोर्टों का भी खंडन किया है, जिसमें कांग्रेस के विधायकों के टूटने की बात कही जा रही है. इसी के साथ ही खान ने कहा कि सभी कांग्रेस विधायक (वर्तमान और पूर्व) और पार्टी के वरिष्ठ नेता 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से संबंधित तैयारियों पर चर्चा करने के लिए कल पूर्णिया में बैठक कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital