दानापुर विधायक रीतलाल यादव के ठिकानों पर पटना पुलिस की छापेमारी
Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई हुई. यहां दानापुर क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक रीतलाल यादव के कई ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की. यह कार्रवाई पटना पुलिस द्वारा एक व्यक्ति की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई है.
पटना (पश्चिम) के एसपी शरत आर एस नागर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि एक आम नागरिक ने विधायक रीतलाल यादव और उनके कुछ परिचितों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट से सर्च वारंट प्राप्त किया गया.
पुलिस ने कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार सुबह से ही रीतलाल यादव से जुड़े कई स्थानों पर एकसाथ छापेमारी शुरू कर दी. छापेमारी की यह कार्रवाई पूरी तरह गोपनीय तरीके से की गई, ताकि किसी तरह की जानकारी पहले से लीक न हो सके.
एसपी शरत आर एस नागर ने बताया, “कोर्ट की अनुमति के बाद पटना पुलिस ने सर्च अभियान चलाया है. अभी यह अभियान जारी है, और इसके पूरा होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी.” उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है और जो भी सबूत सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़िए: “इस्लाम में 3 तलाक और हलाला होता है, लेकिन हिंदू धर्म में महिला को देवी मानते हैं”
UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…
Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…
Jharkhand News: रांची के डोरंडा स्थित JAP-1 में 1880 से चली आ रही परंपरा के…
कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…
नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…
भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…