राहुल गांधी. (फाइल फोटो)
लोकसभा में विपक्ष के नेता और सांसद राहुल गांधी गुरुवार को बिहार के दौरे पर हैं. दरभंगा में राहुल गांधी का मोगलपुरा स्थित अंबेडकर हॉस्टल के दलित छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम है. राहुल गांधी ने दरभंगा पहुंचकर कहा कि बिहार में सरकार बनने पर वो सब कुछ लागू करेंगे जिसके आप हकदार है.
बिहार में एनडीए सरकार को ‘डबल इंजन धोखेबाज सरकार’कहते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि दरभंगा में अंबेडकर छात्रावास जाते समय बिहार पुलिस ने उन्हें रोका. राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र, संविधान और अल्पसंख्यकों के खिलाफ है.
दरअसल राहुल गांधी के अंबेडकर हॉस्टल में छात्र संवाद कार्यक्रम को प्रशासन की अनुमति नहीं मिली है. राहुल गांधी का काफिला जब हॉस्टल की तरफ जा रहा था तो पुलिस प्रशासन ने चौरंगी के पास इसे रोक दिया. जिसके बाद राहुल गांधी पैदल ही चल पड़े और छात्रों से बातचीत की.
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर वीडियो शेयर किया और लिखा, “भारत एक लोकतंत्र है, यह संविधान से चलता है, तानाशाही से नहीं! हमें सामाजिक न्याय और शिक्षा के लिए आवाज उठाने से कोई नहीं रोक सकता.”
बिहार दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि बिहार पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की. लेकिन वे मुझे नहीं रोक सके क्योंकि आपकी शक्ति मुझ पर नजर रख रही है. हमने पीएम नरेंद्र मोदी से कहा कि आपको जनगणना करानी होगी… आपके दबाव में, पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में जाति जनगणना की घोषणा की. आपके दबाव से डरकर उन्होंने संविधान को अपने माथे पर रख लिया. लेकिन उनकी सरकार लोकतंत्र, संविधान और अल्पसंख्यकों के खिलाफ है. यह अदाणी-अंबानी की सरकार है, आपकी नहीं.
बिहार में राहुल गांधी ने कहा कि मैं गारंटी देता हूं कि जैसे ही भारत और बिहार में हमारी सरकार बनेगी और वह सब कुछ लागू करेगी जिसके आप हकदार हैं. बिहार में “डबल इंजन धोखेबाज सरकार” मुझे अंबेडकर छात्रावास में दलित और पिछड़े छात्रों से बातचीत करने से रोक रही है.
नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने पूछा कि संवाद कब से अपराध बन गया है? नीतीश जी, आपको किस बात का डर है? क्या आप बिहार में शिक्षा और सामाजिक न्याय की स्थिति को छिपाना चाहते हैं?
रोके जाने के बाद भी बिना अनुमति के ही छात्रों से संवाद करने पर दरभंगा प्रशासन एक्शन लेने की तैयारी कर रहा है. दरभंगा जिलाधिकारी ने कहा कि राहुल गांधी ने सीआरपीसी धारा 163 का उल्लंघन किया है. इसके लिए एक्शन लिया जाएगा
बिहार की सभी 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर या नवंबर में होने वाले हैं. पिछला विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2020 में हुआ था.
ये भी पढ़ें: “भारत की पीठ में छुरा घोंपा,” JNU ने तुर्किये की इनोनू यूनिवर्सिटी से MoU रद्द किया
-भारत एक्सप्रेस
बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…
Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…
16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…
Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…
डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…