दिल्ली हाईकोर्ट ने टीएमसी सांसद सांसद साकेत गोखले को निर्देश दिया है कि लक्ष्मी पूरी को बदनाम करने के लिए दो सप्ताह के भीतर माफीनामा प्रकाशित करें. कोर्ट ने टीएमसी सांसद साकेत गोखले की अर्जी दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था. साकेत गोखले द्वारा दायर अर्जी में एक जुलाई 2024 के हाई कोर्ट के फैसले को वापस लेने की मांग की थी.
कोर्ट ने पिछले साल 1 जुलाई को गोखले से चार सप्ताह के भीतर सोशल मीडिया पर मांगने और पूरी को 50 लाख रुपए का हर्जाना देने को कहा था. उस आदेश के क्रियान्वयन नहीं होने पर पूरी ने याचिका दाखिल कर आदेश को क्रियान्वयन की मांग की थी. गोखले की याचिका में इस आदेश को अनुचित करार दिया गया था, लेकिन अदालत ने साफ कर दिया था कि जब एक जनप्रतिनिधि किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता है, तो उससे जवाबदेही भी अपेक्षित होती है.
इस फैसले से यह भी स्पष्ट हो गया है कि डिजिटल माध्यम पर किए गए आक्षेप भी कानून की सीमा से बाहर नहीं होते और यदि सार्वजनिक जीवन में हैं, तो शब्दों की जिम्मेदारी से आप मुक्त नहीं हो सकते. लक्ष्मी पूरी ने याचिका में कहा है कि प्रतिवादी गोखले ने अपने एक ट्वीट में स्विस बैंक खातों और विदेशी काले धन का उल्लेख किया है और वादी और उसके पति के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच का आदेश देने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री को टैग किया है.
संयुक्त राष्ट्र की पूर्व सहायक महासचिव लक्ष्मी पूरी ने अपनी याचिका में कहा कि साकेत गोखले ने 13 और 23 जून 2021 को उनके और उनके पति हरदीप सिंह पूरी के खिलाफ झूठा और अपमानजनक आरोप लगाया था और कहा था कि दंपति ने वर्ष 2006 में जिनेवा (स्वीटजरलैंड) में काले धन से एक घर खरीदा है. गोखले ने जून 2021 में कई पोस्ट में सवाल उठाया था कि लक्ष्मी पूरी ने 2006 में अपनी तत्कालीन आय से जिनेवा में 1.6 मिलियन स्विस फ्रैंक का घर कैसे खरीदा.
-भारत एक्सप्रेस
Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…
Patna News: बिहार की राजधानी पटना में दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने के विरोध में…
Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…
SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…
Madhya Pradesh Sanitation Workers Strike: सालों तक देश में सबसे स्वच्छ शहर का तमगा लिए…
Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…