Bihar woman bank account 740 crore
Bihar woman bank account 740 crore: बिहार के सुपौल जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया. त्रिवेणीगंज प्रखंड की रहने वाली एक आंगनबाड़ी सहायिका के बैंक खाते में अचानक 740 करोड़ 68 लाख 72 हजार 895.78 रुपये का बैलेंस दिखाई देने लगा. इस अप्रत्याशित रकम की जानकारी मिलते ही महिला, उसका परिवार और स्थानीय लोग सभी आश्चर्य में पड़ गए. फिलहाल मामला जांच के दायरे में है और खाते को फ्रीज कर दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, हरिहरपट्टी पंचायत के वार्ड-10 निवासी गीता देवी, जो आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-339 में सहायिका हैं, अपने बैंक खाते से 2100 रुपये निकालने के लिए गांव के एक CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पहुंचीं. राशि निकालने के बाद उन्होंने CSC संचालक से खाते में बची रकम बताने को कहा. जब संचालक ने बैलेंस चेक किया तो स्क्रीन पर 7,40,68,72,895.78 रुपये दिखाई दिए. इतनी बड़ी रकम देखकर पहले तो संचालक को तकनीकी गड़बड़ी का संदेह हुआ, लेकिन दोबारा जांच करने पर भी वही बैलेंस दिखाई दिया.
खाते में अरबों रुपये दिखने के बाद गीता देवी ने सबसे पहले अपने पति प्रदीप कुमार से संपर्क किया, जो पंजाब में मजदूरी करते हैं. उन्होंने पूछा कि क्या उन्होंने इतनी बड़ी रकम खाते में भेजी है. हालांकि, पति ने साफ इनकार कर दिया और खुद भी इस जानकारी से हैरान रह गए. परिवार को समझ नहीं आया कि इतनी बड़ी राशि आखिर खाते में कैसे दिखाई देने लगी.
यह भी पढ़ें: भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का अस्थायी आदेश, असली फैसला अभी बाकी
CSC संचालक बलराम कुमार ने बताया कि वह कई वर्षों से बैंकिंग सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन पहली बार ऐसा मामला सामने आया है. उनके अनुसार, पहले उन्होंने इसे सर्वर या तकनीकी त्रुटि समझा, लेकिन बैलेंस बार-बार वही दिखने पर उन्होंने महिला को बैंक जाकर मामले की जानकारी देने की सलाह दी. हालांकि, कुछ ही देर बाद जब दोबारा खाते से लेनदेन की कोशिश की गई, तो खाता फ्रीज हो चुका था.
गीता देवी के अनुसार, यह राशि 10 जुलाई 2026 की एंट्री के रूप में दिखाई दी. बाद में उन्होंने दोबारा पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन सिस्टम ने खाते को फ्रीज दिखाया. इसके बाद बैंक और संबंधित अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई.
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक सामान्य बैंक खाते में 740 करोड़ रुपये से अधिक की राशि कैसे दिखाई दी. प्रारंभिक तौर पर इसे तकनीकी गड़बड़ी, बैंकिंग सिस्टम की त्रुटि या किसी अन्य कारण से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी. फिलहाल यह मामला पूरे सुपौल जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है. स्थानीय लोग इसे बैंकिंग सिस्टम की बड़ी चूक मान रहे हैं, जबकि प्रशासन और बैंक अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. खाते में दिखी इस भारी-भरकम रकम की सच्चाई अब जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
भारत एक्सप्रेस
Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…
27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…
27 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष, मिथुन, सिंह और धनु समेत कई…
Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…