Bharat Express DD Free Dish

#HindiNews

Bihar woman bank account 740 crore: बिहार के सुपौल में आंगनबाड़ी सहायिका गीता देवी के बैंक खाते में अचानक 740 करोड़ रुपये से अधिक का बैलेंस दिखाई देने से हड़कंप मच गया. CSC पर बैलेंस चेक करते ही मामला सामने आया, जिसके बाद बैंक खाते को फ्रीज कर जांच शुरू कर दी गई.

West Midnapore school sexual assault case: पश्चिम मेदिनीपुर के एक निजी स्कूल में पहली कक्षा के छात्र के साथ कथित यौन उत्पीड़न के बाद अभिभावकों ने स्कूल का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रिंसिपल को हटाने और निष्पक्ष जांच की मांग की.

देशभर में इंडिगो एयरलाइंस की लगातार फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रायपुर एयरपोर्ट पर कई यात्री पिछले तीन दिनों से बच्चों और सामान के साथ फंसे हुए हैं। हालात ये हैं कि अपने गंतव्य तक पहुँचने के लिए यात्रियों को सामान्य किराए से कई गुना अधिक कीमत देकर टिकट लेनी पड़ रही है। इसके बावजूद इंडिगो की ओर से रद्द फ्लाइटों का रिफंड अब तक जारी नहीं किया गया है, जिससे लोगों में भारी नाराज़गी है। इन सारी स्थितियों की पड़ताल हमारे संवाददाता मनोज सिंह ने छत्तीसगढ़ से की है।

बीजापुर–दंतेवाड़ा सीमा पर हुई बड़ी मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त तीनों जवानों को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। कल हुई इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने कुल 18 माओवादी कैडरों को ढेर किया है, जबकि तीन वीर जवानों ने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। भावुक माहौल में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और परिवारजनों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर कल सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। शुरुआती आधिकारिक जानकारी में बताया गया कि सात माओवादी ढेर किए गए थे, लेकिन सर्च ऑपरेशन के बाद यह संख्या बढ़कर 12 तक पहुंच गई, और बाद में कुल 18 माओवादी कैडरों के शव बरामद हुए। घटनास्थल से LMG, SLR, INSAS और .303 राइफलें समेत भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। इस मुठभेड़ में बीजापुर DRG के तीन वीर जवानों ने शहादत दी... भारत एक्सप्रेस के साथ देखिये देश-विदेश की सभी बड़ी खबरें |

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) राज्य सेवा परीक्षा 2024 में गरियाबंद जिले के पाँच से अधिक युवाओं ने बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। चयनित अभ्यर्थियों में डीएसपी हर्षवर्धन शर्मा, डीएसपी आलोक मरकाम, सहायक संचालक तुलेश बरिहा, सहायक अधीनस्थ लेखापरीक्षक गौरव कुमार सोनी और सीटीआई प्रशांत साहू शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस चोरी के एक मामले की जांच कर रही थी।इसी दौरान संदेही आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया..

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। उदंती एरिया कमेटी के एरिया कमांडर सुनील और सचिव अरीना समेत कुल सात शीर्ष नक्सलियों ने आज एसपी ऑफिस में आत्मसमर्पण किया है। ये सभी कई बड़े हमलों में शामिल रहे हैं। सरेंडर करने वालों पर कुल 37 लाख रुपये का इनाम घोषित था — जिसमें सुनील और अरीना पर 8-8 लाख, दो अन्य पर 5-5 लाख और एक पर 1 लाख का इनाम था. ऐसे में हमारे संवाददाता ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों, से बातचीत की है, देखिए हमारी ये रिपोर्ट...

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा ज़िले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बस्तर ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहे बच्चों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। धुरली से भांसी जा रही बच्चों से भरी छोटा हाथी पिकअप अचानक बीच रास्ते में पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार करीब 20 से 25 बच्चे थे, जिनमें से 5 बच्चे घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत अपोलो अस्पताल, बचेली में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन में सवार बच्चे ओलंपिक में भाग लेने के लिए रवाना हुए थे, लेकिन रास्ते में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुँचकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुँचाया।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मचांदूर गांव से एक विवाद की खबर सामने आई है। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की शाम को भगवान राम के झंडे को लेकर एक आर्मी जवान और पुलिसकर्मियों के बीच बहस हुई, जिसमें जवान का कॉलर पकड़ने और धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई की मांग की है।

छत्तीसगढ़ के कांकेर से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ युवक नशे में धुत होकर भगवान राम और हनुमान की प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ करते दिख रहे हैं। यहां तक कि वे मूर्तियों पर थप्पड़ तक मारते नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है...