देश

Bihar: जहरीली शराब से मौत पर विधानसभा में हंगामा, तमतमाए नीतीश कुमार ने BJP विधायकों को कहा- तुम लोग शराब बिकवा रहे हो, शराबी हो

CM Nitish Kumar Statement: बिहार में शराबबंदी से हुई 17 लोगों की मौत के बाद से सियासत अपने चरम पर पहुंच गई है. बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जहरीली शराबकांड को लेकर विपक्ष में बैठी बीजेपी ने जमकर हंगामा काटा गया. विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल बीजेपी ने गठबंधन की सरकार पर जमकर हमला बोला है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की गई. जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगबबूला हो गए.

विधानसभा के शीतकाली सत्र के दूसरे दिन नीतीश कुमार ने आगबबूला होते हुए बीजेपी के सदस्यों से कहा कि तुम लोग ही शराब बिकवा रहे हो. तुम लोग शराबी हो.  नीतीश के इस बयान पर बीजेपी भड़क गई है और माफी की मांग कर रही है.

विधानसभा में जबरदस्त हंगामा

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन हंगामे के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई. बीजेपी विधायकों ने सदन में जमकर नारेबाजी की. बीजेपी विधायक जय श्री राम की नारेबाजी करते रहे. बीजेपी की तरफ से बिहार में शराबबंदी के फेल होने का आरोप लगाया. इसके साथ ही मुआवजे की मांग भी करने लगे. जिसके बाद नीतीश कुमार ने गुस्से में बीजेपी सदस्यों से कहा कि  तुमलोग ही शराब बिकवा रहा है. तुम लोग शराबी हो. अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

नीतीश कुमार के तुम-तड़ाक वाले बयान के बाद बीजेपी विधायक भड़क गए. लिहाजा सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी. बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जबतक वे माफी नहीं मांगेंगे, हम सदन नहीं चलने देंगे. एक मुख्यमंत्री को इस तरह की भाषा का प्रयोग शोभा नहीं देता है.

ये भी पढ़ें- Mukhtar Ansari: मनी लॉन्‍ड्रिंग केस में ED ने मुख्‍तार अंसारी को किया गिरफ्तार, जमीन कब्जाने को लेकर कसा शिकंजा

बिहार आबकारी मंत्री का आया बयान

जहरीली शराब हत्याकांड पर बिहार के आबकारी मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि इससे पहले बुधवार को छपरा के सारण में जहरीली शराब से 17 लोगों की मौत हो गई. सुबह-सुबह अस्पताल में भर्ती 12 और ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. 5 लोगों की मंगलवार देर रात हुई थी. बताया जा रहा है कि मशरख और इसुआपुर इलाके में देसी शराब की बड़ी खेप पहुंची थी. जिसे 50 से ज्यादा लोगों ने पिया था. 20 से ज्यादा लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं. सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि सभी ने 20-20 रुपए में देसी शराब के पाउच खरीदकर पीए थे.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

स्मार्ट लोग नहीं करते गधों जैसी मेहनत! इन 5 AI टूल्स से रोज बचाएं अपने 3 घंटे

AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…

18 minutes ago

नवरात्रि स्पेशल: क्या आपने खाई है ये क्रिस्पी फलाहारी डिश? आज ही नोट करें साबूदाना थालीपीठ की आसान विधि

Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…

19 minutes ago

गाजियाबाद में आधी रात को मुठभेड़, रेप केस में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…

47 minutes ago

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…

2 hours ago

फ्रांस में अवैध घुसपैठियों ने मचाई तबाही, लुई विटॉन और रोलेक्स के शोरूम लूटे, फूंक दी गाड़ियां

France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…

2 hours ago