खेल

WTC Final Qualification: क्या भारत WTC फाइनल खेल पाएगा ? ऐसा है चैंपियनशिप का पूरा समीकरण

WTC Final Qualification: भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार (14 दिसंबर) से चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेल रही है. दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ खेलने के लिए टीम इंडिया (Team India) पूरी तरह से तैयार है और हर हाल में ये दोनों मैच जीतना चाहेगी. मेजबान टीम अगर टेस्ट सीरीज अपने नाम करने में सफल होती है तो बांग्लादेश के लिए ये ऐतिहासिक जीत होगी. जबकि भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह बनाने का सबसे बड़ा मौका होगा क्योंकि उसे दुनिया भर की टीमों के साथ कड़ी चुनौती का सामना करना है. बता दें, टीम इंडिया फिलहाल 52.08 विन प्रतिशत टैली के साथ डब्ल्यूटीसी पॉइट्स टेबल में चौथे स्थान पर है, और टीम इंडिया को अभी भी छह मैच खेलने हैं.

क्या भारत WTC फाइनल खेल पाएगा, समझें पूरा समीकरण

-भारत को 6 में से कम से कम 5 टेस्ट जीतने होंगे – जो बांग्लादेश के खिलाफ 2 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 घरेलू मैदान पर खेले जाएंगे.

-यदि भारत सभी 6 मैच जीत जाता है, तो उनकी जीत डब्ल्यूपीटी 68.06 हो जाएगी. जिससे भारत की फाइनल में जगह पक्की हो जाएगी.

-अगर भारत 5-1 से जीतता है, तो भारत का डब्ल्यूपीटी 62.5 हो जाएगा. जो अभी भी भारत के लिए अंतिम प्रवेश सुनिश्चित करेगा और दूसरे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका बाह हो जाएगी.

– अगर भारत 6 में से 2 टेस्ट हार जाता है. तो टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगी.

अगले साल जून में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से बांग्लादेश के खिलाफ दोनों मैच भारत के लिए काफी अहम है क्योंकि टीम इंडिया के पास एक बड़ा मौका है टेबल में आगे बढ़ने का.

ये भी पढ़ें: Allah Mohammad IPL 2023 Auction: 15 साल उम्र… 6 फीट 2 इंच 6 की हाईट, ये अफगानी खिलाड़ी मिनी ऑक्शन में धूम मचाने को है तैयार

अब जानते हैं कि फाइनल में पहुंचने के लिए कौन-कौन सी टीमें दावेदार हैं

वो टॉप-4 टीमें जो मौजूदा समीकरण में सबसे आगे हैं. उसमें सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया है, साउथ अफ्रीका दूसरे, श्रीलंका तीसरे और भारत चौथे नंबर पर है. इनके नीचे इंग्लैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं. बॉटम की पांच टीमें फाइनल की होड़ से बाहर हो चुकी हैं. अब जंग है टॉप-4 टीमों के बीच, टीम इंडिया सबसे लास्ट है इसलिए उन्हें ज्यादा मेहनत करनी होगी और एक गलती टीम को बड़ा झटका दे सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

21 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

42 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

47 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 hour ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago