गरिमा लोहिया
Buxar: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. नतीजों मे जहां इशिता किशोर ने टॉप किया है तो वहीं बिहार की बेटी गरिमा लोहिया ने दूसरा रैंक लाकर एक बिहार की गरिमा को बढ़ा दिया है. बिहार में बक्सर जिले के बंगला घाट मोहल्ले की रहने वाली गरिमा की यूपीएससी में ऑल इंडिया सेकेंड रैंक आई है, जिसके बाद पूरे बक्सर में खुशी की लहर है.
उठ गया था सिर से पिता का साया
गरिमा लोहिया बक्सर की एक व्यवसायी परिवार से हैं. उनके दादाजी का नाम नारायण लोहिया है जो बक्सर में व्यवसायी हैं. गरिमा ने बताया कि उनके पिता की मृत्यु 7 साल पहले हो गई थी किंतु फिर भी गरिमा ने हिम्मत नहीं खोई और अपनी पढ़ाई जारी रखी. गरिमा ने बताया कि उन्होंने स्कूलिंग बक्सर से की और टेंथ यहां के वुडस्टॉक स्कूल से पास करने के बाद दिल्ली अध्ययन के लिए चली गई. गरिमा ने बताया कि कोरोना काल में ही वह बक्सर अपने घर आ गईं और इसके बाद यहां रह कर के खुद से सेल्फ स्टडी की. गरिमा अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को दे रहीं हैं.
इसे भी पढ़ें: UPSC CSE 2022 Topper: यूपीएससी रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा, इशिता किशोर के साथ टॉप फोर में ये लड़कियां भी शामिल
घर पर बधाई देने वालों की भीड़
गरिमा अभी बक्सर में अपने घर पर ही हैं इसलिए बधाई देने के लिए लगातार बक्सर वासी पहुंच रहे हैं. गरिमा के बक्सर स्थित बंगला घाट मोहल्ले के घर में काफी भीड़ लगी हुई है. यूपीएससी परीक्षा के साल 2022 के नतीजे घोषित कर दिये गए हैं. बेटियों ने इस परीक्षा में भी अपना जलवा दिखाया है. लड़कों को पीछे छोड़ते हुए इस बार लड़कियों ने देश की इस सबसे कठिन परीक्षा में बाजी मारी है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सभी सफल उम्मीदवारों की जारी सूची में पहला स्थान इशिता किशोर ने प्राप्त किया है. वहीं दूसरे नंबर पर बिहार की गरिमा लोहिया हैं. रिजल्ट आने के बाद जब इस बात की सूचना मिली की गरिमा को दूसरा स्थान मिला है तभी से इलाके में गरिमा की मेहनत और लगन की चर्चा है.
Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोने और चांदी के दामों में फिर से तेजी…
धनतेरस के पावन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सभी देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम…
Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…
Mamta Kafle Bhatt Murder Case: अमेरिका के वर्जीनिया में ममता काफले भट्ट की गुमशुदगी का…
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…