देश

UP Politics: बड़ा दांव चलने की तैयारी में बृज भूषण शरण सिंह, 11 लाख लोगों के साथ अयोध्या से भरेंगे हुंकार

UP Politics: पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के बाद विवादों में घिरे बृजभूषण शरण सिंह अब अपना मुकदमा संतों की पंचायत में रखने वाले हैं. भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष की कुर्सी गंवाने के बाद बृजभूषण शरण सिंह का यह सबसे बड़ा दांव माना जा रहा है. इसके लिए आगामी 5 जून को अयोध्या (Ayodhya) के राम कथा पार्क में उन्होंने महारैली का आयोजन किया है, जिसमें देश भर के प्रमुख संत उपस्थित रहेंगे और उनको सुनने के लिए 11 लाख लोगों की बड़ी भीड़ होगी.

जंतर मंतर पर कुश्ती खिलाड़ियों का धरना लगातार जारी है और वे बीजेपी सांसद की गिरफ्तारी की लगातार मांग कर रहे हैं. इस पूरे मामले को लेकर कई बार भाजपा सांसद सफाई दे चुके हैं और इस मामले में वह कांग्रेस पर साजिश रचने का आरोप भी लगा चुके हैं. वहीं दूसरी ओर यह पूरा धरना प्रदर्शन राजनीतिक रूप ले चुका है. खिलाड़ियों के समर्थन के नाम पर कांग्रेस से लेकर खाप पंचायत तक के लोग लगातार वहां पहुंच रहे हैं आलम यह है कि बात नार्को टेस्ट की मांग तक जा पहुंच चुकी है.

ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest: पहलवानों के प्रदर्शन को एक महीना पूरा, आज इंडिया गेट पर निकालेंगे कैंडल मार्च, बजरंग पूनिया ने आम जनता से की ये अपील

ऐसे में बृजभूषण शरण सिंह ऐसा दांव चलने जा रहे हैं जिसमें बड़ी संख्या में उनके समर्थकों के साथ देश के बड़े साधु संत भी मौजूद रहेंगे. हालांकि बृजभूषण कहते हैं कि इस दिन संत कुछ कहेंगे और सारा देश सुनेगा. यही नहीं वह यह भी कहते हैं कि यह आह्वान मेरा नहीं, बल्कि संतों का है. इसी कार्यक्रम की तैयारी के लिए बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या के राम कथा पार्क पहुंचे और व्यवस्था का जायजा लिया.

पूरा देश सुनेगा संतों को

अयोध्या पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 5 जून को उनके साथ पूरे देश के हर प्रांत के प्रमुख संत रहेंगे. आम जनता का उन्होंने आह्वान किया है. संत कुछ कहना चाहते हैं और देश सुनेगा. संत क्या बोलेंगे यह संत ही बताएंगे और उसी दिन बताएंगे. हम लोग संतों के पीछे खड़े हैं. हम लोगों का उद्देश्य है कि कम से कम 11 लाख लोग यहां पर हों.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अखिलेश का बड़ा दांव तो योगी की ताबड़तोड़ रैलियां! यूपी की 11 MLC सीटों पर छिड़ा सियासी संग्राम

UP Politics: यूपी एमएलसी चुनाव में सीएम योगी और अखिलेश यादव ने पूरी ताकत झोंक…

31 minutes ago

किसी का लाडला अंकुश तो किसी की बेटी मिस्टी… गैस रिसाव ने उजाड़ दिए दो परिवार, पसरा मातम

Gopalganj Gas Leak Accident: बिहार के गोपालगंज के सफियाबाद गांव में गैस सिलेंडर से रिसाव…

36 minutes ago

5 मिलियन फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट के खिलाफ FIR, मां काली के वीडियो पर मचा बवाल

इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट के एक वीडियो को लेकर उत्तराखंड के हल्द्वानी में विरोध प्रदर्शन…

48 minutes ago

100 किलो वजन… नेपो किड का टैग, फिर भी नहीं छोड़ा सपना! इस एक्ट्रेस ने बताया हीरोइन बनने का सफर

Sara Ali Khan Career: एक्ट्रेस ने अनिल कपूर के शो में बताया कि कभी उनका…

49 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले! महाराष्ट्र सरकार खाते में भेजेगी 5,000 रुपये, 305 तहसीलों को बड़ा तोहफा

Maharashtra News: महाराष्ट्र कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 साल के कार्यकाल पर अभिनंदन प्रस्ताव…

56 minutes ago