देश

बिहार के चर्चित IPS अधिकारी शिवदीप लांडे ने पद से दिया इस्तीफा, कहा- आगे भी बिहार मेरी कर्मभूमि रहेगी

बिहार कैडर के चर्चित आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. पुलिस अधिकारी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर इस्तीफे की जानकारी दी है. उन्होंने अचानक से ऐसा फैसला कर सबको चौंका दिया है. लांडे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लिखा, “मेरे प्रिय बिहार,पिछले 18 वर्षो से सरकारी पद पर अपनी सेवा प्रदान करने के बाद आज मैंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है. इन सभी वर्षो में मैंने बिहार को ख़ुद से और अपने परिवार से भी ऊपर माना है. अगर मेरे बतौर सरकारी सेवक के कार्यकाल में कोई त्रुटि हुई हो तो मैं उसके लिए क्षमाप्रार्थी हूँ. मैंने आज भारतीय पुलिस सर्विस (IPS) से त्यागपत्र दिया है परन्तु मैं बिहार में ही रहूँगा और आगे भी बिहार मेरी कर्मभूमि रहेगी. जय हिन्द.”

बता दें कि शिवदीप लांडे इस समय पूर्णिया के आईजी हैं. उन्होंने ई-मेल के माध्यम से सरकार को अपना इस्तीफा भेज दिया है. इस्तीफे के बाद आईजी ने कहा कि वह निजी कारणों से पुलिस सेवा से इस्तीफा दिया है.

महाराष्ट्र के रहने वाले शिवदीप लांडे ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि वह बिहार में ही रहेंगे, तो सवाल ये है कि आगे वह क्या करेंगे? उनको लेकर ऐसी अटकलें उड़ रही हैं कि वह आगामी बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं. उनको लेकर ऐसी अटकलें हैं कि वह बीजेपी या जन सुराज में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, जब तक शिवदीप लांडे खुद इसको लेकर कुछ साफ ना करें, किसी भी प्रकार की चर्चा गलत साबित हो सकती है.

बता दें कि महाराष्ट्र के रहने वाले शिवदीप लांडे की गिनती बिहार के तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारियों में होती थी. हाल ही में उन्होंने पूर्णिया आईजी के रूप में उन्होंने अपना योगदान दिया था. लेकिन अचानक से इस्तीफा देकर उन्होंने सबको चौंका दिया.

ये भी पढ़ें- Heartwarming Story: कश्मीरी किसान ने 5 साल तक पाई-पाई जोड़ी, फिर PM मोदी को उपहार में दिया फेरन

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

विपक्षी दलों का 2-8 अक्टूबर तक देशभर में प्रदर्शन, 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग घेरेंगे, I.N.D.I.A. ब्लॉक का फैसला

INDIA Alliance Meeting: INDIA गठबंधन की बैठक साढ़े 3 घंटे चली जिसमें 20 पार्टियां शामिल…

26 minutes ago

मंच की चमक से परे जमीन की सियासत, भूपेंद्र चौधरी के कार्यकाल में कैसे सक्रिय रहा यूपी बीजेपी का संगठन?

भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…

41 minutes ago

एक महिला, 4 पति, 9 बच्चे… दूसरे के साथ मिलकर तीसरे पति पर किया ये कांड, जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…

50 minutes ago

‘क्या सांसद अब व्यक्तिगत मामले भी सीधे सुप्रीम कोर्ट लाएंगे?’- महुआ मोइत्रा की अर्जी पर सॉलिसिटर जनरल का तंज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…

51 minutes ago

P से ‘परिवार’ D और A से कौन? ओपी राजभर ने अखिलेश के गजब मजे लिए; बताया PDA का नया फुलफॉर्म

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…

54 minutes ago