Haryana Election BJP Manifesto 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव—2024 के लिए सत्ताधारी दल भाजपा ने आज अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया. इस संकल्प पत्र में अग्निवीर बनने वाले युवाओं को सरकारी नौकरी की गारंटी दी गई है. महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने का वादा किया है. यह राशि कांग्रेस के कल जारी घोषणा पत्र से 100 रुपए ज्यादा है.
बता दें कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया. इस संकल्प पत्र में 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने जैसी 20 बातें हैं. नड्डा ने रोहतक में संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि अस्पतालों में डायलिसिस फ्री होगा और चिरायु आयुष्मान योजना में 10 लाख तक इलाज मुफ्त हो सकेगा.
भाजपाध्यक्ष नड्डा ने यह भी कहा कि भाजपा के लिए संकल्प पत्र सीरियस डॉक्यूमेंट है. हम जो कहते हैं, वही करते हैं. इससे आपको साफ दिखेगा कि हरियाणा बदला है. हरियाणा का एक्सपोर्ट 10 साल में 68 हजार करोड़ से बढ़कर ढाई लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का हो चुका है.
जेपी नड्डा ने कहा, ‘हम लोगों ने तय किया है कि सभी महिलाओं को ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत प्रतिमाह 2,100 रुपए दिए जाएंगे. हरियाणा में अग्निवीरों को सरकारी नौकरी और अव्वल योजना के तहत छात्राओं को स्कूटर दिया जाएगा.’
जेपी नड्डा ने कहा, ‘किसानों सभी 24 फसलें तय एमएसपी पर खरीदी जाएंगी. आईएमटी खरखौदा की तर्ज पर 10 औद्योगिक शहरों का निर्माण किया जाएगा. प्रति शहर 50,000 स्थानीय युवाओं को नौकरी देने के लिए उद्यमियों को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा.’
जेपी नड्डा ने कहा, ‘चिरायु-आयुष्मान योजना के तहत प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज एवं परिवार के 70 वर्ष से अधिक प्रत्येक बुजुर्ग को अलग से 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी.
जेपी नड्डा ने कहा, ‘2 लाख युवाओं को पक्की सरकारी नौकरी दी जाएगी, साथ ही 5 लाख युवाओं के लिए अन्य रोजगार के अवसर दिए जाएंगे. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 5 लाख लोगों को अपना घर दिया जाएगा. जिला सरकारी अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा प्रदान की जाएगी. साथ ही सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में डायग्नोसिस की भी मुफ्त सुविधा मिलेगी.’
संकल्प पत्र जारी करने के दौरान जेपी नड्डा ने कहा, ‘खेल को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में ओलंपिक खेलों की नर्सरी शुरू की जाएगी’.
भारत सरकार के सहयोग से केएमपी के ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का निर्माण एवं नई वंदे भारत ट्रेनें भी यहां से गुजरेंगी. केंद्र सरकार के सहयोग से फरीदाबाद से गुरुग्राम के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस मेट्रो सेवा की शुरुआत की जाएगी.
संकल्प पत्र में वादा है कि छोटी पिछड़े समाज की जातियों (36 बिरादरियों) के लिए पर्याप्त बजट के साथ अलग-अलग कल्याण बोर्ड बनाया जाएगा. दक्षिण हरियाणा में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का अरावली जंगल सफारी पार्क निर्माण कराने का भी जिक्र इसमें है.
बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा. वहीं, 8 अक्टूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे.
— भारत एक्सप्रेस
SCO Meeting: SCO की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर भारत…
Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा सामने आया है. जांच…
Indore Bajrang Dal Action: इंदौर के विजयनगर इलाके में ऑनलाइन ऐप के जरिए नाम बदलकर…
Raja Bhaiya Shastra Pujan: प्रतापगढ़ की बेंती कोठी में दशहरे पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम…
Shiva Sharma Case: शिवा शर्मा मौत मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे को यूपी…