Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी नासिर ढिल्लों के साथ व्यक्तिगत संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा, जांच एजेंसियों को मिला डायरेक्ट लिंक

agencies found direct link between jyoti malhotra and pakistani cop nasir dhillon

जांच एजेंसियों को ज्योति मल्होत्रा और नासिर ढिल्लों के बीच डायरेक्ट लिंक मिले हैं।

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (jyoti malhotra) को लेकर जांच एजेंसियों ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच एजेंसियों को यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तान पुलिस से रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर नासिर ढिल्लों के बीच डायरेक्ट लिंक मिले हैं। बता दें कि, जांच एजेंसियों ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में ज्योति मल्होत्रा 16 मई को गिरफ्तार कर लिया था।

इंटेलिजेंस सूत्रों से पता चला है कि ज्योति मल्होत्रा नासिर ढिल्लों के साथ व्यक्तिगत संपर्क में थी। यहां तक कि वो ढिल्लों के पॉडकास्ट में भी साथ में नजर आई थी। यह मुलाकात ज्योति मल्होत्रा की पिछली पाकिस्तान यात्रा के दौरान हुई थी।

नासिर ने खोला था खुद का यूट्यूब चैनल

पुलिस से रिटायर्ड होने के बाद नासिर ढिल्लों खुद का एक यूट्यूब चैनल खोल लिया और खुद को भारत और पाकिस्तान के बीच शांति और सांस्कृतिक डायलॉग बढ़ाने वाले व्यक्ति के रूप में दिखाया। जांच एजेंसियों का मानना है कि नासिर के इस काम के पीछे पाकिस्तान की खुफिया जांच एजेंसी आईएसआई और सेना का हाथ था। जांच एजेंसियों के मुताबिक नासिर के ऐसा करने का मकसद भारतीय यूट्यूबर्स तक पहुंचना था।

दोस्त बनाकर कराता था जासूसी

जब नासिर उनके साथ दोस्ताना संबंध बना लेता था। तब उन्हें धीरे-धीरे आईएसआई के लोगों से मिलवाता था और उन्हें भारतीय सेना और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां निकलवाता था। जांच एजेंसियों का मानना है कि ज्योति मल्होत्रा भी उन्हीं लोगों में से एक थी।

ये भी पढ़ें: पानी के लिए गिड़गिड़ा रहा पाकिस्तान, सिंधु जल समझौते को बहाल करने के लिए 4 बार लिख चुका पत्र

ज्योति के पास से मिले 12 टीबी डेटा

ऑपरेशन सिंदूर के बाद 16 मई को भारतीय जांच एजेंसियों ने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार कर लिया। जिससे जांच एजेंसियों और पुलिस ने कई बार पूछताछ की। जांच एजेंसियों को ज्योति मल्होत्रा के पास से 12 टीबी डेटा मिला है। जिसमें आईएसआई से जुड़े 4 एजेंटों से बातचीत के सबूत हैं। ज्योति के अलावा जांच एजेंसियों ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के 11 और लोगों को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में गिरफ्तार कर पूरे जासूसी नेटवर्क का भांडा फोड़ कर दिया।

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital