फोटो-सोशल मीडिया
Bijnor Acid Attack: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां पीएसी के रिटायर्ड जवान और उनकी बेटी पर तेजाब से हमला होने के बाद हड़कंप मच गया है. आरोपी हमला करने के बाद फरार हो गया है तो वहीं पिता-बेटी का इलाज अस्पताल में जारी है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है तो वहीं महिला ने घटना को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है और एसिड अटैक का आरोप ससुरालवालों पर लगाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
पुलिस पूछताछ में पीड़ित महिला ने पति के साथ ही अपने ससुराल वालों पर एसिड अटैक का आरोप लगाया है. युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है. तो वहीं पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले मुरादाबाद में हुई थी, लेकिन उसके पति ने किसी दूसरी महिला के साथ शादी कर ली. इसी के साथ ही पीड़िता ने पति पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने ही अब मुझे और मेरे पिता पर जानलेवा हमला करवाया है. तो वहीं इस पूरी घटना को लेकर सीओ सिटी संग्राम सिंह का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि औसाफ और उनकी बेटी के ऊपर किसी पदार्थ से हमला किया गया है. दोनों का इलाज अस्पताल में जारी है. सीओ सिटी ने आगे बताया कि जानकारी करने पर पता चला है कि औसाफ की बेटी और दामाद के बीच पिछले कई सालों से विवाद चल रहा है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. कार्रवाई की जाएगी.
जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड जवान औसाफ शाम करीब 7:30 बजे अपनी बेटी सोबिया अंजुम के साथ किसी काम के लिए बाइक पर सवार होकर बिजनौर जा रहे थे. इसी दौरान मंडावर बिजनौर मार्ग पर स्थित इनामपुरा मोड के पास कुछ लोगों ने उनकी बाइक को रोक लिया और जब तक दोनों कुछ समझ पाते, तब तक उन दोनों के ऊपर तेजाब से हमला करके हमलावर भाग निकले. घटना को लेकर आरोप है कि तेजाबी हमले के बाद आरोपियों ने पिता-बेटी के साथ मारपीट भी की. चीख-पुकार की सुनकर आस-पास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले. इसके बाद लोगों ने दोनों पीडितो को इलाज के लिए बिजनौर अस्पताल भेजा. इसी के साथ ही पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी.
-भारत एक्सप्रेस
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…
PM Modi meets Canadian Foreign Minister Anita Anand: पीएम मोदी से कनाडा की विदेश मंत्री…
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Vaibhav Suryavanshi T20 debut India vs West Indies: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम…
Muskaan Sahil Death Penalty: मेरठ के बहुचर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला आया है.…
Mirzapur brother sister suicide over ghee dispute: मिर्जापुर के अदलहाट में ज्यादा घी खाने के…