देश

UP News:  इतना मारूंगी न…महिला ने एक शख्स का कॉलर पकड़ा और फिर चलती ट्रेन में बुलानी पड़ी पुलिस, Video वायरल

Dehra-Gorakhpur Train Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला एक युवक का कॉलर पकड़ कर मारने की बात कर रही है. हालांकि आजकल ट्रेन या मेट्रो ट्रेन के अंदर लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. जो कभी-कभी तो मजेदार होते हैं लेकिन कभी-कभी काफी खतरनाक भी हो जाते हैं. हालांकि वायरल इस वीडियो में एक महिला ऊपर बर्थ में बैठे एक पुरुष से लड़ती हुई दिखाई दे रही है. उसके साथ एक और महिला पुरुष पर बरस रही है. महिलाओं और पुरुष के बीच तीखी नोकझोंक हो रही है. यह वीडियो महिला दिवस यानी 8 मार्च का बताया जा रहा है.

खबरों के मुताबिक, चलती ट्रेन में महिला के साथ एक और युवती मौजूद है, जो की उसकी बेटी बताई जा रही है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दोनों ही युवक से लड़ती नजर आ रही है. इस वजह से ट्रेन में तनावग्रस्त माहौल हो जाता है. जिसने इस वीडियो को शेयर किया है, उसने जानकारी दी है कि, यह घटना देहरादून-गोरखपुर ट्रेन में हुई. वीडियो को अरहंत शेल्बी नाम के एक यूजर्स द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को घर के कलेश नाम के एक्स हैंडल से दोबारा शेयर किया गया है और वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “महिला दिवस पर सीट संबंधी समस्या को लेकर मां-बेटी की जोड़ी और एक पुरुष के बीच कलेश. मां-बेटी देहरादून से गोरखपुर ट्रेन में सफर कर रही थीं.”

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024 UP: BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह सपा के टिकट से लड़ेंगे चुनाव? अखिलेश यादव ने किया चौंकाने वाला खुलासा

इस हिसाब से माना जा रहा है कि यह घटना 8 मार्च, 2024 यानी विश्व महिला दिवस के दिन घटित हुई है, क्योंकि वीडियो को भी इसी दिन पोस्ट किया गया है. वीडियो एक्स पर इतना वायरल हो रहा है कि इसे अभी तक 4,00,000 से अधिक बार देखा गया और 2,000 से अधिक लाइक्स मिले हैं. इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, ‘अगर ट्रेन के जनरल कोच को चेयर सिटिंग कोच में बदल दिया जाए तो आधी समस्या हल हो जाएगी.’तो वहीं दूसरी यूजर ने लिखा है “ऐसे कॉलर नहीं पकड़ना चाहिए.” वहीं कुछ यूजर्स ने इस मामले में ह्यूमर दिखाते हुए कई तरह के कॉमेंट भी किए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

8 minutes ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

17 minutes ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

1 hour ago

कूटनीति के अखाड़े में सऊदी अरब का बड़ा दांव: फिलिस्तीन नीति पर नेतन्याहू को घेरा, अमेरिका की मिडिल ईस्ट रणनीति धड़ाम

Benjamin Netanyahu News: जब तक नेतन्याहू इजरायल के पीएम हैं, नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा. सऊदी अरब…

2 hours ago