देश

नाबालिग छात्रा को ले भागी प्राइवेट स्कूल की महिला टीचर, घरवाले ढूंढते-ढूंढते थके, राजस्‍थान पुलिस की 4 टीमें खोज में जुटीं

Rajasthan news: राजस्‍थान में बीकानेर से चौंकाने वाली खबर आई है. वहां श्रीडूंगरढ़ तहसील के एक प्राइवेट स्कूल की महिला टीचर स्कूल की ही एक नाबालिग छात्रा के साथ लापता है. छात्रा के घरवालों का आरोप है कि महिला टीचर उसको कहीं अपने साथ ले गई है. इस मामले में पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई है. बताया जा रहा है कि अविवाहित महिला टीचर पिछले करीब दो महीनों से उक्‍त छात्रा के साथ नजदीकियां बढ़ा रही थी.

पुलिस के समक्ष दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, छात्रा के पिता ने शिकायत में कहा कि उनकी बेटी कई दिनों से लापता है. दो दिन तलाश करने के बाद उन्‍हें बेटी अपनी महिला टीचर के साथ जयपुर रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में नजर आई. लेकिन वो कहां गई, इसका अब तक कोई सुराग नहीं लगा है. छात्रा के घरवालों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह दोनों स्कूल जाने की कहकर जयपुर जाने वाली एक बस में बैठी थीं, और उसके बाद उनका कुछ पता नहीं चल पाया.

यह भी पढ़ें: ठिकाना बदलने में माहिर बमबाज गुड्डू मुस्लिम ने फिर दिया STF को चकमा, मेरठ से पहुंचा गोवा

मुस्लिम समुदाय से है महिला टीचर
नाबालिग छात्रा के घरवालों का कहना है कि टीचर निदा बहलीम वालिद मोहम्मद रफीक बहलीम निवासी बिग्गाबास बहुत चालाक और बदमाश किस्म की युवती है. आरोप है कि उसने अपने दो भाइयों जुनैद और नावेद के साथ मिलकर उनकी नाबालिग बेटी को कहीं गायब कर दिया है. पता चला है कि उस टीचर ने नाबालिग छात्रा से दोस्‍ती कर ली थी, और उससे इतनी नजदीकियां बढ़ा ली थीं कि वो उसके साथ कहीं भी जा सके. इस मामले पर बीकानेर की पुलिस अधीक्षक (SP) तेजस्विनी गौतम ने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है.

कई धाराओं में दर्ज किया गया मामला
बीकानेर एसपी के मुताबिक, पुलिस की चार टीमें उक्‍त महिला टीचर और नाबालिग छात्रा की तलाश कर रही हैं और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही दोनों का सुराग मिल जाएगा. उन्‍होंने कहा कि छात्रा के नाबालिग होने के कारण पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आईपीसी की धारा-363, 366, 120 बी और 84 जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

15 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

19 minutes ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

32 minutes ago

‘शक्ति, संयम और सेवा का..’, गृह मंत्री अमित शाह ने शारदीय नवरात्र पर देश को कहा- ‘जय माता दी’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…

36 minutes ago

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

1 hour ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

1 hour ago