यूटिलिटी

WhatsApp Chat Transfer: अब एक फोन से दूसरे फोन में ट्रांसफर कर सकते है चैट, इस QR Code से काम हुआ आसान!

WhatsApp Chat Transfer: दुनिया भर में मशहूर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर आए दिन कई तरह के नए अपडेट जारी होते रहते हैं. इस बार प्लेटफॉर्म पर एक अद्भुत अपडेट जारी किया गया है. इसके जरिए यूजर्स के लिए ऐप चलाने का मजा दोगुना हो सकता है.

दरअसल, व्हाट्सएप अब अपने यूजर्स को चैट को एक फोन से दूसरे फोन में ट्रांसफर करने का आसान विकल्प दे रहा है. अब आपके लिए QR कोड के जरिए पुराने फोन से दूसरे फोन में चैट ट्रांसफर करना आसान हो गया है. आइए जानते हैं कि व्हाट्सएप चैट को दूसरे फोन में कैसे ट्रांसफर किया जा सकता है.

व्हाट्सएप चैट ट्रांसफर क्या है?

अक्सर हम नया फोन खरीदते समय अपने पुराने फोन के सभी ऐप्स और डेटा को नए फोन में ट्रांसफर करना चाहते हैं. इसके साथ ही आप नए फोन में व्हाट्सएप अकाउंट लॉग इन करके पूरी चैट का बैकअप लेना चाहते हैं. हालांकि, कई बार अकाउंट का पूरा बैकअप नहीं मिल पाता है. इसका समाधान अब चैट ट्रांसफर के नए फीचर के जरिए ढूंढ लिया गया है.

प्लेटफॉर्म पर QR-कोड आधारित लोकल डेटा ट्रांसफर फीचर जारी किया गया है. यूजर्स अपनी चैट हिस्ट्री और डेटा को एक फोन से दूसरे फोन में आसानी से ट्रांसफर कर पाएंगे.

व्हाट्सएप चैट ट्रांसफर

एक फोन से दूसरे फोन में चैट ट्रांसफर करने के लिए सबसे पहले फोन में व्हाट्सएप खोलें.
इसके बाद व्हाट्सएप की सेटिंग्स में जाएं और वहां चैट्स ऑप्शन पर क्लिक करें.
चैट्स ऑप्शन पर जाकर आपको एक नया चैट ट्रांसफर ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें.
चैट ट्रांसफर विकल्प पर क्लिक करते ही आपको क्यूआर कोड दिखाई देगा.
इस QR कोड को स्कैन करके आप पुरानी चैट को अपने नए फोन में ट्रांसफर कर पाएंगे.

Dimple Yadav

Recent Posts

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

8 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

24 minutes ago

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 hours ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

3 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

3 hours ago