देश

VIDEO: सदस्यता रद्द होने के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाली थी मशाल रैली, ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे के साथ ही भरभरा कर गिरा मंच, कई घायल

VIDEO: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रविवार को विरोध-प्रदर्शन के दौरान मंच गिरने से कांग्रेस के दो विधायक और कुछ नेता घायल हो गये. कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई के प्रमुख मोहन मरकाम यहां देवकीनंदन चौक पर हुई इस घटना में बाल-बाल बच गए. पार्टी ने राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिए जाने के खिलाफ यहां मशाल रैली आयोजित की थी.

चश्मदीदों के मुताबिक मंच खचाखच भरा हुआ था जिसके कारण वह गिर गया. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विधायक शैलेश पांडे और रश्मि सिंह तथा पार्टी के कुछ अन्य नेताओं को इस घटना में मामूली चोटें आई हैं.

बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पांडे ने कहा कि लोकतंत्र बचाओ मशाल रैली गांधी चौक से देवकीनंदन चौक तक निकाली गई. देवकीनंदन चौक पर यह मंच बनाया गया था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव और राज्य की प्रभारी कुमारी शैलजा ने रैली की शुरुआत की और फिर वह रायपुर लौट गईं.

ये भी पढ़ें: UP Politics: “औरत के शरीर को हमेशा सुंदर रखता है गधे के दूध का साबुन…क्लियोपैट्रा तो नहाती थी…” BJP सांसद मेनका गांधी का अजीबो-गरीब बयान

मशाल रैली जैसे ही अपने गंतव्य पर पहुंची, बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता वरिष्ठ नेताओं के साथ मंच पर चढ़ गए, तभी यह ढह गया. मरकाम, पार्टी के विधायक और जिला इकाई के नेता मंच पर मौजूद थे.
विधायक रश्मि सिंह, उनके पति आशीष सिंह ठाकुर और कुछ अन्य नेताओं को मामूली चोटें आईं. पांडे ने कहा कि उन्हें भी चोटें आई हैं. घटना के तुरंत बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार किया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

16 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

26 minutes ago

क्या आपकी भी अटक जाती थी रजिस्ट्री? पोस्ट ऑफिस ने निकाला पक्का इलाज, अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…

32 minutes ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

1 hour ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

2 hours ago