कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 ने अब दिल्ली में भी दस्तक दे दी है.
Covid-19: उत्तर प्रदेश में कोरोना को लेकर लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है, क्योंकि दिन पर दिन केस भी बढ़ते जा रहे हैं. खबर सामने आ रही है कि लखनऊ में एक अपर मुख्य सचिव भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. इस तरह से पिछले 24 घंटे में यूपी में 125 कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं. इस तरह से यूपी में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 486 हो गई है.
सूत्रों के मुताबिक, अपर मुख्य सचिव वित्त विभाग प्रशांत त्रिवेदी क़ो घर में ही आइसोलेट होने की सलाह दी गई है. कोरोना संक्रमित लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी रख रही है. साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने हर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी क़ो रोज 50 हजार जाँच करने का निर्देश दिया है.
वहीं, कोविड टीकाकरण भी बढ़ाने का निर्देश जारी किया किया गया. इन दिनों गौतमबुद्ध नगर, गाज़ियाबाद और लखनऊ में तेजी से कोविड मरीजों की संख्या बढ़ रही है. स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की भी निगरानी शुरू कर दी है. इसके लेकर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और भीड़- भाड़ वाले इलाकों में भी सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं. पिछले 24 घंटों में गाजियाबाद से 4, नोएडा से 44 और लखनऊ से 13 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.
यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मीडिया को जानकारी दी है कि, “हालात पर पूरी निगरानी रखी जा रही है. हम किसी भी समस्या से निपटने के लिए तैयार हैं. सभी जनपदों में बेड रिजर्व कर दिया गया है. ऑक्सीजन और वेंटीलेटर के इंतजाम कर दिए गए हैं. अगर कोविड के मामले बढ़ते हैं तो स्वास्थ्य विभाग की टीम सतर्कता से निपटने को तैयार है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए जो पहले निर्देश जारी किए गए थे, उसे सभी लोग जरूर फालो करें. वृद्ध एवं बच्चों को भीड भाड वाले जगहों पर ले जाने से बचे. सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों, बाजारो एवं अन्य भीड-भाड वाले स्थानों पर मास्क, सेनेटाइजर की व्यवस्था करते हुए सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन करें.
-भारत एक्सप्रेस
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…