Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

VIDEO: सदस्यता रद्द होने के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाली थी मशाल रैली, ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे के साथ ही भरभरा कर गिरा मंच, कई घायल

मशाल पद यात्रा के समापन के दौरान मंच टूट गया. इस मंच पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधायक शैलेश पांडे, जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मंच पर चढ़े थे. हादसे में कई नेताओं को चोट आई हैं, वहीं मंच टूटने की वजह ओवर लोड बताई गई है.

VIDEO

वीडियो ग्रैब

Edited by Nitish Pandey

VIDEO: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रविवार को विरोध-प्रदर्शन के दौरान मंच गिरने से कांग्रेस के दो विधायक और कुछ नेता घायल हो गये. कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई के प्रमुख मोहन मरकाम यहां देवकीनंदन चौक पर हुई इस घटना में बाल-बाल बच गए. पार्टी ने राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिए जाने के खिलाफ यहां मशाल रैली आयोजित की थी.

चश्मदीदों के मुताबिक मंच खचाखच भरा हुआ था जिसके कारण वह गिर गया. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विधायक शैलेश पांडे और रश्मि सिंह तथा पार्टी के कुछ अन्य नेताओं को इस घटना में मामूली चोटें आई हैं.

बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पांडे ने कहा कि लोकतंत्र बचाओ मशाल रैली गांधी चौक से देवकीनंदन चौक तक निकाली गई. देवकीनंदन चौक पर यह मंच बनाया गया था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव और राज्य की प्रभारी कुमारी शैलजा ने रैली की शुरुआत की और फिर वह रायपुर लौट गईं.

ये भी पढ़ें: UP Politics: “औरत के शरीर को हमेशा सुंदर रखता है गधे के दूध का साबुन…क्लियोपैट्रा तो नहाती थी…” BJP सांसद मेनका गांधी का अजीबो-गरीब बयान

मशाल रैली जैसे ही अपने गंतव्य पर पहुंची, बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता वरिष्ठ नेताओं के साथ मंच पर चढ़ गए, तभी यह ढह गया. मरकाम, पार्टी के विधायक और जिला इकाई के नेता मंच पर मौजूद थे.
विधायक रश्मि सिंह, उनके पति आशीष सिंह ठाकुर और कुछ अन्य नेताओं को मामूली चोटें आईं. पांडे ने कहा कि उन्हें भी चोटें आई हैं. घटना के तुरंत बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital