देश

बिल गेट्स ने PM मोदी से की मुलाकात, बोले- आपसे मिलना हमेशा प्रेरणादायक

Bill Gates Met PM Narendra Modi: माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच वैश्विक मुद्दों को लेकर चर्चा हुई. उनकी यह मुलाकात पीएम आवास हुई. मुलाकात के बाद बिल गेट्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, पीएम मोदी से मिलना हमेशा प्रेरणादायक होता है. उनसे मुलाकात के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, महिला आधारित विकास, डीपीआई, कृषि, स्वास्थ्य समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

वहीं पीएम ने इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर लिखा कि हमेशा उन सेक्टर्स के बारे में चर्चा करने से खुशी मिलती है, जो हमारे प्लेनेट के हित में हैं. और दुनियाभर में लाखों लोगों को मजबूत और सशक्त बनाते हैं.

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शेयर किया अनुभव

पीएम मोदी से मिलने से पहले बिल गेट्स ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात की. मीटिंग के बाद बिल गेट्स ने लिखा कि मुझे भारत की जी-20 प्रेसीडेंसी, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर बात करके काफी अच्छा लगा. उन्होंने कहा कि भारत नाॅलेज और टेक्नोलाॅजी हस्तांतरण के जरिए दुनिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

इन मंत्रियों ने की मुलाकात

पीएम मोदी और विदेश मंत्री के अलावा बिल गेट्स केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, डाॅ. मनसुख मंडाविया और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक समेत कई लोगों से मुलाकात की. मनसुख मंडाविया ने मुलाकात के बाद बताया कि गेट्स ने भारत के स्वदेश मोबाइल अस्पताल को देखा और उसकी सराहना की. बता दें कि बिल गेट्स दुनिया के 7वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं. उन्होंने 1975 में माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की थी.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए बड़ा अलर्ट! HSBC ने दी चेतावनी, जानिए कब गिरेंगे भारतीय बाजार में दाम

Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…

24 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार पर केरल सरकार की तलवार! जानिए क्या है 20 साल पुराना मामला

CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…

38 minutes ago

वृंदावन से लेकर डेरा सच्चा सौदा तक! वो आश्रम जिनमें बहे खून, उठे सवाल और हिल गया था भरोसा

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…

57 minutes ago

यूपी में कितनी सीटों पर कांग्रेस-सपा में फंसा पेच? अखिलेश यादव ने निकाली बड़ी काट

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…

2 hours ago

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर मेथड’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

2 hours ago