आस्था

विजया एकादशी व्रत रखा जाएगा इस दिन, गलती से भी ना करें ये काम; माने गए हैं बेहद अशुभ

Vijaya Ekadashi 2024: फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी का व्रत रखा जाता है. पौराणिक मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत रखने से प्रभु श्रीराम को सफलता मिली थी. विजया एकादशी व्रत का जिक्र पद्म पुराण में किया गया है. जिसके मुताबिक, इस एकादशी के व्रत को रखने से विपरीत परिस्थिति में भी सफलता मिल जाती है. इसके अलावा व्रत कथा को पाठ करने या सुनने से व्यक्ति के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं. दृक पंचांग अनुसार, विजया एकादशी व्रत के लिए शुभ मुहूर्त, महत्व के साथ-साथ इस दिन क्या ना करें जानिए.

विजया एकादशी 2024 शुभ मुहूर्त और पारण समय

पंचांग के मुताबिक मार्च में 6 तारीख, बुधवार को रखा जाएगा. एकादशी तिथि की शुरुआत 6 मार्च को सुबह 6 बजकर 30 मिनट से होगी. जबकि एकादशी तिथि की समाप्ति 7 मार्च को सुबह 4 बजकर 13 मिनट पर होगी. वहीं, विजया एकादशी व्रत का पारण 8 मार्च को को किया जाएगा. पारण के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 52 मिनट से लेकर 9 बजकर 15 मिनट तक है.

विजया एकादशी व्रत के नियम

विजया एकादशी व्रत के नियम के मुताबिक, अगर संभव हो तो व्रत के दौरान अनाज और पानी का सेवन नहीं करना चाहिए. अगर इसके बिना व्रत करना संभव नहीं लगे तो फलाहार और जल का सेवन कर सकते हैं.

विजया एकादशी व्रत बच्चे बूढ़े और रोगी को नहीं करना चाहिए. इसके अलावा इस दिन न तो घर में चावल बनाना चाहिए और न ही भात (पका हुआ चावल) का सेवन करना चाहिए.

विजया एकादशी व्रत के दिन किसी ही प्रकार की हिंसा नहीं करनी चाहिए. इसके अलावा इस दिन झूठ बोलने से बचना चाहिए.

व्रत के दौरान किसी को भी मन, वचन और कर्म से परेशान ना करें. ऐसा करने पर एकादशी व्रत से मिलने वाला पुण्य नष्ट हो जाता है.

विजया एकादशी व्रत के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करें और किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन करे से परहेज करें.

एकादशी व्रत के दिन किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं. इससे व्रत का पुण्य प्राप्त होता है.

यह भी पढ़ें: Kharmas 2024 March: शुरू होने जा रहा है खरमास, इस दौरान भूलकर भी ना करें ये काम; जानें शादी के लिए मुहूर्त

यह भी पढ़ें: महा शिवरात्रि से शुरू होंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन, जमकर बरसेगी शिवजी की कृपा 

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

23 minutes ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

29 minutes ago

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

1 hour ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

2 hours ago