Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Crow Deaths In Udgir: महाराष्ट्र में पक्षियों को मार रहा वायरस! सैकड़ों कौए मृत मिले, हजारों चूजों ने दम तोड़ा

Maharashtra: Udgir में पिछले कुछ समय से खेत-खलिहानों में पक्षी मृत पाए जा रहे हैं. इसके पीछे की वजह बर्ड फ्लू का वायरस बताया जा रहा है, जो मनुष्यों तक भी तेजी से पहुंच सकता है.

महाराष्ट्र के लातूर जिले में अकाल मौत मरे कौए

महाराष्ट्र के लातूर जिले में अकाल मौत मरे कौए

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Crow Deaths In Maharashtra: महाराष्ट्र राज्य के लातूर ज़िले में स्थित उदगीर तालुका में पिछले कुछ समय से कौवा पक्षी मृत पाए जा रहे हैं. कौवों की मौत क्‍यों हुई, ये सवाल प्रशासनिक अधिकारियों के लिए चिंता का सबब बना है. स्‍थानीय लोगों का कहना है कि उनके खेत-खलिहानों में सैकड़ों कौवे मरे पाए गए हैं.

भारत एक्सप्रेस के संवाददाता ने घटनास्‍थल से कुछ तस्‍वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए, जिनमें देखा जा सकता है कि समस्या किस कदर गंभीर रूप से फैल रही है और इसे रोकने के लिए तत्‍काल जरूरी उपाय किए जाने की आवश्यकता है.

संवाददाता के अनुसार, एक जांच रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई है कि कौवे बर्ड फ्लू से मर रहे हैं. बर्ड फ्लू का वायरस लातूर जिले के कई इलाकों में पक्षियों को संक्रमित कर रहा है. इससे स्‍थानीय किसान बेहद चिंतित हैं, क्योंकि बर्ड फ्लू के कारण उनकी खेती-किसानी पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है.

latur district news bharat express reporter
लातूर जिले में कौवों की मौत के बारे में बताते लोग.

किसानों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जिस प्रकार एक बगीचे में निरजंतुकरण अभियान चलाया गया था, उसी प्रकार खेतों और खलियानों में भी निरजंतुकरण अभियान शुरू किया जाए. उनका कहना है कि जानलेवा वायरस तेजी से फैल रहा है. घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों और वीडियो में सैकड़ों मृत कौवे दिखाए गए हैं.

chicks found dead in Latur
महाराष्ट्र के एक पोल्ट्री फार्म में 4200 चूजे मृत मिले.

कुछ दिन पहले लातूर जिले में बर्ड फ्लू से 60 कौओं की मौत हुई थी. वहीं, अब एक पोल्ट्री फार्म में 4000 से ज्यादा चूजे मृत मिले है. फार्म मालिक का कहना है कि वे जब इन्हें खरीदकर लाए तो दो दिन के अंदर ही चूजों ने दम तोड़ दिया.

(इस रिपोर्ट से संबंधित कुछ इनपुट संवाददाता अभिषेक पांडेय ने मुहैया कराए.)

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital