देश

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में ‘युवा चेतना’ ने मनाई महान किसान-मजदूर नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती, कई बड़े नेता हुए शामिल

नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सभागार में युवा चेतना के तत्वावधान में देश के महान किसान-मजदूर नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती का जयंती समारोह मनाया गया. स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, भारत सरकार के जनजातीय विभाग के कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. विजय सोनकर शास्त्री,युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, शिक्षाविद जफर सरेशवाला सहित अन्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी सहजानंद सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि कर समारोह किया.

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की स्वामी सहजानंद सरस्वती गरीबों के भगवान थे. उन्होंने जीवन भर समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु संघर्ष किया. मुख्य अतिथि भारत सरकार के जनजातीय विभाग के कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा की स्वामी सहजानंद गरीब के भगवान थे उन्होंने जीवन भर जमींदारी व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष किया. कैबिनेट मंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार स्वामी सहजानंद के सपनों का भारत गढ़ने का काम कर रही है. उन्होंने कहा की किसानों और गरीबों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मसीहा हैं. कैबिनेट मंत्री ने कहा की G 20 का नेतृत्व आज भारत कर रहा है. पूरी दुनिया हमारे देश के पीछे खड़ी है यही नया भारत है.

‘स्वामी सहजानंद सरस्वती सामाजिक न्याय के असली नायक थे’

समारोह की अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की स्वामी सहजानंद सरस्वती सामाजिक न्याय के असली नायक थे, परंतु आजकल जो सामाजिक न्याय के चैंपियन हैं वह सिर्फ़ परिवार के लिये काम कर रहे हैं. सिंह ने कहा की भाजपा की सरकार ने वर्ष 2000 में स्वामी सहजानंद के स्मृति में डाक टिकट जारी किया था और मुझे विश्वास है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार स्वामी सहजानंद जी को भारत रत्न से सम्मानित करेगी. सिंह ने कहा की वर्ष 2024 में भारी बहुमत से नरेंद्र मोदी पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे.

ये भी पढ़ें: भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से की मुलाकात, भेंट किया न्यूज चैनल का विजन डॉक्यूमेंट

विशिष्ट अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. विजय सोनकर शास्त्री ने स्वामी सहजानंद सरस्वती को वंचितों का देवता बताया. जफर सरेशवाला ने कहा की स्वामी सहजानंद के सपनों का भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनाएँगे. इस अवसर पर डा. मारूफ चौधरी,योगेश शुक्ला,रंजीत चौधरी,गौरीशंकर पांडेय,रंजीत चौधरी,अरशद नदवी,अनिल सिंह आदि उपस्थित रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

10 minutes ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

41 minutes ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

41 minutes ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

58 minutes ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

58 minutes ago