देश

Nangloi Road Rage Case: रोड रेज में युवक की चाकू मारकर हत्या, बस ड्राइवर और बाइक सवार के बीच हुई थी बहस, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Nangloi Road Rage Case: दिल्ली के नांगलोई थाने के सामने रोड रेज का मामला सामने आया है. कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने एक 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, बाइक के RTV से टच हो जाने के बाद ये मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और उसके बाद चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी.

पुलिस के मुताबिक, कल शाम करीब 6:30 बजे विशाल मलिक की बाइक एक RTV से टकरा गई. जिसके बाद RTV वालों के साथ इनका झगड़ा हुआ था. RTV के स्टैंड पहुंचने के बाद दोबारा इनका झगड़ा हुआ जिसमे विशाल मलिक की बाइक को क्षतिग्रस्त किया गया.

मृतक के चाचा ने बताया, “विशाल लगभग 5 बजे जिम के लिए निकला था. इसकी किसी बात पर RTV (रैपिड ट्रांजिट व्हीकल) बस चालक से कहासुनी हुई थी जिसके बाद वह अपनी जान बचाकर भागा. उन्होने विशाल को नांगलोई मोड़ पर टक्कर मारकर गिराया और पीटा. वह अपनी बाइक छोड़ पास के थाने में भागा और पुलिस से शिकायत की, पुलिस ने मदद नहीं की. उसने भाई साहिल को फोन कर बात बताई. साहिल जब बाइक लेने गया तब बस चालक ने घात लगाकर चाकुओं से हमला कर उसकी हत्या कर दी.”

वहीं मृतक के पिता शकील मलिक ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपने बेटे के लिए न्याय चाहते हैं. पुलिस का कहना है कि कहासुनी के बाद आरटीवी चालक ने अपने दोस्तों को बुलाया और विशाल की पिटाई कर दी. इसके बाद घायल विशाल नांगलोई थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने कहा कि इसके बाद विशाल ने अपने भाई साहिल मलिक को बाइक लेने के लिए मौके पर भेजा, उसी वक्त आरोपी ने साहिल को पकड़ लिया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी.

ये भी पढ़ें: UP News: प्रवेश पत्र लेने स्कूल गई छात्रा नहीं लौटी घर, सात दिन बाद नहर में मिली लाश, मचा कोहराम

पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘साहिल को महाराजा अग्रसेन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.’’ इस बीच, घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने बताया कि अन्य आरोपी व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

गौतमबुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम को बड़ी राहत! हाईकोर्ट के आदेश पर अंतरिम रोक, अब 7 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट से नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन से जुड़े एक छात्र आकृति चौधरी को…

19 minutes ago

‘मेरी पत्नी मक्कार है, ससुराल वाले धमकी देते हैं’, FB लाइव पर सुसाइड नोट दिखाकर गंगा में कूदा पति

UP News: कौशांबी में पत्नी से विवाद के बाद युवक अंकित कुमार ने फेसबुक लाइव…

25 minutes ago

‘हम आतंकी नहीं, खुद आतंक के शिकार हैं’, UNGA में ट्रंप पर बरसे ईरानी राष्ट्रपति

Masoud Pezeshkian UN Speech: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अमेरिकी…

46 minutes ago

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी का बक्सर में जोरदार स्वागत, कोइलवर तटबंध और एक्सप्रेसवे का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वामन द्वादशी के पावन अवसर पर बक्सर पहुँचे और भगवान…

46 minutes ago

बांग्लादेश के उदय से लेकर NSG के गठन तक… पर्दे के पीछे के इन गुमनाम नायकों की कहानी ला रहे हैं धर्म प्रोडक्शंस

धर्म प्रोडक्शंस और लियो मीडिया कलेक्टिव ने देश की खुफिया एजेंसी ‘रॉ’ (R&AW) के संस्थापक…

1 hour ago