लापाता किशन तिवारी का फाइल फोटो
Etawah News.उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बसरेहर के खडकोली से एक चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है. 15 फरवरी को इटावा से आगरा बारात जानी थी, लेकिन इससे पहले ही दूल्हा घर से गायब हो गया. दूल्हे की बहन नेहा ने बताया कि फेशियल कराने की बात कहकर 11 फरवरी को घर से गए थे. इसके बाद वापस नहीं लौटे. चचेरा भाई भी उसी के साथ में था. हालांकि पुलिस ने चचेरे भाई को चित्रकूट से पकड़ा है. वहीं लड़के पक्ष ने ही बसरेहर थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी है.
इटावा दूल्हे किशन तिवारी के घर पर शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी. इसी बीत किशन कहीं गायब हो गया तो पूरे घर में कोहराम मच गया. लड़की के घरवालों में भी सन्नाटा पसर गया. 15 फरवरी अर्थात आज ही आगरा बरात जाने वाली थी, लेकिन दूल्हा गायब होने की सूचना पर लडकी पक्ष भी इटावा पहुंच गए, लेकिन लड़का पक्ष कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं दिखा. लड़की के भाई प्रशांत दुबे ने बताया कि मेरी बहन से पूरे दिन-दिन भर दिसम्बर से बात हो रही थी. कहीं से ऐसा नहीं लग रहा था कि उनको लड़की पसंद नहीं है. फिर भी वह कहां चले गए, ये किसी को नहीं मालूम. बहन से किसी तरह का कोई झगड़ा भी नहीं हुआ.
वहीं दूल्हे के चाचा चंद्रकांत ने बताया कि लड़के की ही पसंद से शादी हो रही थी. किशन तिवारी लखनऊ के होटल सपना क्लार्क में एसी इंजीनियर का काम करता था. शादी से दो दिन पहले अपने चचेरे भाई के साथ रविवार दोपहर गांव से इटावा शहर में फेशियल कराने के बहाने निकल गया, तब से दोनों का कुछ पता नहीं है. 2 माह पहले गोद भराई की रस्म की अदायगी भी हो चुकी है.
शादी से सम्बंधित कामकाज खुद किशन ही निपटा रहा था. शादी के कार्ड भी उसी ने बांटे थे. दूल्हा क्यों घर से चला गया कुछ समझ में नहीं आ रहा है. वहीं दूल्हे की बहन नेहा ने बताया कि भाई अपनी मर्जी से ही शादी कर रहे थे. 2 दिन पहले ही वह दिल्ली से अपने लिए शेरवानी और शादी की खरीदारी कर के आए थे. फेशियल कराने निकले और फिर नहीं लौटे. उनके गायब होने के बाद से पूरा परिवार परेशान है.
इस पूरे मामले को लेकर एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि परिजनों के द्वारा एक तहरीर बसरेहर थाने पर दी गई थी, जिसके बाद गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया था. दूल्हे के चचेरे भाई को चित्रकूट से बरामद कर दिया गया है. हालांकि दूल्हे का अभी तक कुछ पता नहीं चला है. दूल्हे के चचेरे भाई से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा.
-भारत एक्सप्रेस
MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…
Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…
Right Side Chest Pain When Breathing: गहरी सांस लेने, खांसने या शरीर हिलाने पर सीने…
Delhi Guest Teacher Salary Hike: दिल्ली के 20 हजार से ज्यादा गेस्ट टीचर्स को बड़ी…
दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की वायुसेना विमान यात्राओं के…
Ravan Dahan Viral Video Delhi: दिल्ली के पटेल नगर में दशहरे से एक दिन पहले…