देश

UP Politics: NDA के साथ आ रहे हैं शिवपाल! ओम प्रकाश राजभर ने दिए संकेत

UP Politics: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव-2024 से पहले राजनीतिक दलों में घमासान जारी है. इसी बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर का चौंकाने वाला बयान सामने आया है. उन्होंने अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव के भाजपा में शामिल होने के संकेत दिए हैं. उनका बयान सामने आने के बाद से उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल है.

बता दें कि गोरखपुर-बस्ती मंडल और अंबेडकरनगर में संगठन की तैयारी की समीक्षा करने के लिए राजभर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि जल्द शिवपाल यादव भाजपा में शामिल हो सकते हैं. राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा अध्यक्ष में अपनों को सहेजने की कला नहीं है. वह गलतियों से सीख भी नहीं रहे हैं.

ये भी पढ़ें– Barabanki: साल भर पहले बैंक खाते में आए थे 1.50 करोड़ रुपये, अभी तक नहीं उठा इस रहस्य से पर्दा, जांच जारी

2022 की हार के लिए अखिलेश को ठहराया जिम्मेदार

ओम प्रकाश राजभर ने 2022 विधानसभा चुनाव में गठबंधन को मिली हार का जिम्मेदार अखिलेश यादव को ही ठहराया है. उन्होंने कहा कि सपा सुप्रीमो के इसी रवैए के कारण हम हारे. उनकी इसी कमी के कारण ही विधानसभा चुनाव के बाद अखिलेश और उनके बीच नहीं बनी. उन्होंने बताया कि इससे पहले सपा बसपा, कांग्रेस और आरएलडी से भी गठबंधन कर चुकी है. उन्होंने कहा कि सपा सुप्रीमो को अपने चाचा शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव पर भी भरोसा नहीं है. शिवपाल यादव सपा में उपेक्षित हैं और जल्द ही वह भाजपा का दामन थाम सकते हैं.

आबादी के अनुपात में ही पार्टी मांग रही है हिस्सेदारी

ओपी राजभर ने मीडिया से बात करते हुए उत्तर प्रदेश में अपनी स्थिति को लेकर कहा है कि पूर्वीयूपी में राजभर मतदाता निर्णायक की भूमिका में रहे हैं. उन्होंने कहा कि भले ही वोटर लिस्ट के मुताबिक इनकी आबादी तीन प्रतिशत ही हों लेकिन समाज में इनकी संख्या अधिक है. इसीलिए पार्टी आबादी के अनुपात में ही अपनी हिस्सेदारी मांग रही है. इसी के साथ ये भी कहा कि प्रदेश सरकार भी राजभर और भर समाज को उनका अपना हक देने के लिए तैयार है. क्योंकि प्रदेश में 28 लोकसभा क्षेत्र में यही भर और राजभर वोटर ही निर्णायक भूमिका में हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

टूटी गाड़ियां, फूटे शीशे और छतों में हो गए छेद! हरिद्वार में झमाझम गिरे ओले, पहाड़ों पर मौसम का विकराल रूप

उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से गाड़ियों, घरों की छतों और सोलर पैनलों को…

2 minutes ago

‘ऐसी पाबंदी पहले कभी नहीं देखी…’ CJP प्रदर्शन से थमा दिल्ली का चक्का, नई दिल्ली-निजामुद्दीन स्टेशन सील

Delhi News: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने…

15 minutes ago

‘रेलवे-मेट्रो रोकी, सेना-सीआरपीएफ बुलाई…’, प्रदर्शन से पहले दिल्ली में भारी पाबंदियों पर भड़के CJP नेता अभिजीत दीपके

Abhijeet Dipke: नई दिल्ली में आज शनिवार को होने वाले 'जंतर-मंतर 2.0' प्रदर्शन से पहले…

19 minutes ago

CBI के बाद अब ED का शिकंजा! ओड़िशा SI भर्ती फर्जीवाड़े में 10 ठिकानों पर रेड, कई फर्जी कंपनियां बेनकाब

Money Laundering: ओडिशा पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने बड़ा खुलासा किया…

30 minutes ago

अंबानी पर भड़ास, राहुल को ‘थैंक यू’ और अब बीजेपी पर वार, क्या भारत में उथल-पुथल मचाना चाहते हैं मस्क?

एलन मस्क और मुकेश अंबानी के बीच भारत के सैटेलाइट इंटरनेट बाजार को लेकर विवाद…

37 minutes ago

‘हालात बेहद गंभीर…’: बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में आदिवासी बच्चों की मौत…

38 minutes ago