देश

यूपी में बीजेपी और सपा खुलकर आमने-सामने,सपा के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार,कहा -चौथी बार भी होगी सपा की हार

लखनऊ-समाजवादी पार्टी( SP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी जड़ें मज़बूत करने के मक्सद से पार्टी को धार देना शुरू कर दिया है.सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश यादव ने यहां तक कहा कि प्रदेश में अगर कोई पार्टी बीजेपी को हराने का दम रखती है तो वह है समाजवादी पार्टी  . अखिलेश यहीं नहीं रुके ,उन्होंने हाल के विधानसभा चुनावों में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए योगी सरकार पर तीखा हमला बोला.इसके बाद बीजेपी(BJP) कहां पीछे रहती.बीजेपी ने ने यह कहते हुए पलटवार किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा चौथी बार फिर से हार जाएगी. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा, “सपा को पार्टी का नेतृत्व करने के लिए कोई और नहीं मिल रहा है. यह भाई-भतीजावाद का सबसे बड़ा उदाहरण है.”सपा की इमारत झूठ और भ्रष्टाचार पर टिकी है.

फरेब है सपा का सम्मेलन

गौरतलब है कि नरेश उत्तम पटेल बुधवार को फिर से प्रदेश अध्यक्ष चुने गए.चौधरी ने कहा, “सपा का सम्मेलन झूठ और झांसे की बुनियाद पर टिका है. इसके नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों का अगले चुनाव में लोगों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. सपा तो भ्रष्टाचार, अराजकता और सांप्रदायिक तुष्टीकरण की ब्रांड एंबेसडर बन गई है!”

क्या है सपा का दर्द

उन्होंने कहा कि लोगों ने सपा(SP) सरकार के चार शासन देखे हैं और उनकी अपनी सरकारों में सुरक्षा का अभाव रहा.आम आदमी को खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा था. उन्होंने समाजवादी पार्टी पर उपद्रवियों, माफियाओं और दंगाइयों को संरक्षण देने का आरोप लगाया.उन्होंने उत्तर प्रदेश की छवि को महत्वपूर्ण रूप से बदलने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार की सराहना करते हुए कहा, “आज जब राज्य सरकार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, तो सपा प्रमुख को दर्द हो रहा है.”

–भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

चोरबागान हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल; कहा- पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

4 minutes ago

किसान पुत्रों को सीएम योगी का तोहफा: कृषि छात्रवृत्ति की सीटें दोगुनी, सहायता राशि भी बढ़ी

CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…

18 minutes ago

ट्रंप का यू-टर्न; चीन के बाद अब रूस से भी हाथ मिलाने को तैयार अमेरिका, परमाणु ऊर्जा से चलेंगे डेटा सेंटर

Russia US Deal: रूस और अमेरिका के बीच परमाणु ऊर्जा से चलने वाले डेटा सेंटर…

26 minutes ago

दुर्गा पूजा में क्यों मातम क्यों मनाती है झारखंड की असुर जनजाति? जानें महिषासुर कनेक्शन

Durga Puja Jharkhand Culture: देश में दुर्गा पूजा का जश्न चल रहा है. इस दौरान…

31 minutes ago