आस्था

Navratri 2022: मां कुष्मांडा की पूजा से रोगों का होगा नाश, जानिए पूजन विधि

Navratri 2022 : शारदीय नवरात्र का चौथा दिन माता के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा को समर्पित है. ऐसी मान्यता है कि देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से सभी प्रकार के रोग और परेशानियां समाप्त हो जाती हैं.  मां के स्वरूप की व्याख्या इस प्रकार से की गई है मां की अष्ट भुजाएं हैं, जो जीवन में कर्म करने का संदेश प्रदान करती हैं. उनकी मुस्कान हमें यह बताती है कि हमें हर परिस्थिति का हंसकर ही सामना करना चाहिए. मां की हंसी और ब्रह्माण्ड को उत्पन्न करने के कारण ही इन्हें कुष्मांडा देवी कहा जाता है.

मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना से दूर होते हैं सभी रोग

जिस समय सृष्टि नहीं थी. चारों और अंधकार था. तब देवी ने अपनी हंसी से ही ब्रह्माण्ड की रचना की थी. इसलिए यही सृष्टि की आदि-स्वरूपा आदि शक्ति देवी कहलाती हैं. मां के सात हाथों में कमण्डल, धनुष बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा हैं. आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जपमाला है शुशोभित है. मां का निवास सूर्यमंडल के भीतर माना जाता है. जहां कोई भी निवास नहीं कर सकता है. मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना से सभी प्रकार के रोग और परेशानियां खत्म हो जाती हैं. मान्यता है मां कुष्मांडा कम सेवा और भक्ति से ही प्रसन्न हो जाती हैं.

जानिए मां कुष्मांडा की पूजा विधि

– सुबह स्नान आदि से निवृत्त हो कर.
– मां कुष्मांडा का स्मरण करके उनको धूप, गंध, अक्षत, लाल पुष्प, सफेद कुम्हड़ा, फल, सूखे मेवे और सौभाग्य का सामान अर्पित करें.
– अब मां कुष्मांडा को हलवा और दही का भोग लगाएं. फिर उसे प्रसाद स्वरूप ग्रहण करें

– पूजा के अंत में मां कुष्मांडा की आरती करें.

मां कुष्मांडा के मंत्र

या देवी सर्वभूतेषु मां कुष्मांडा रूपेण संस्थिता.
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमरू.
ॐ कूष्माण्डायै नम.

मां को प्रिय है ये भोग

नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा को मालपुआ का भोग लगाएं. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है. साथ ही इस दिन कन्याओं को रंग-बिरंगे रिबन या वस्त्र भेट करने से धन में वृद्धि होती है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

51 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

60 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago