खेल

IND VS SA: राहुल और सूर्य की हाफ सेंचुरी ने भारत को पहले T20 मैच में दिलाई शानदार जीत

तिरुवनंतपुरम : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली . तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए. जवाब में भारत के विस्फोटक बल्लेबाज केएल राहुल और सूर्य कुमार यादव नेे अपने अदर्शतकों की मदद से  16.4 ओवर में 8 विकेट से टारगेट को हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

अर्शदीप और दीपक ने मचाया धमाल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले T20  मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की. खासकर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह औऱ दीपक चाहर ने अपनी दमदार बॉलिंग से अफ्रीकी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी.  अर्शदीप ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए और दीपक चाहर ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 अहम विकेट लिए. दोनों गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका को संभलने का मौैका नहीं दिया औऱ नियमित अंतराल पर विकेट चटकाते रहे.अर्शदीप सिंह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हो रहे सीरीज के दौरान आराम दिया गया था. उन्होंने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध पहले ही मैच में टीम में शनदार वापसी की. एक समय ऐसा लग रहा था कि अफ्रीकी बल्लेबाज 100 रनों का आकंडा भी पार नहीं कर पाएंगे. लेकिन केशव महाराज ने  35 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेल साउथ अफ्रीका को 100 रन के पार पहुंचाया.

राहुल-सूर्य की धमाकेदार बल्लेबाजी

साउथ अफ्रीक के खिलाफ पहले T20 मैच में भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज केएल राहुल (51 नाबाद) और सूर्यकुमार यादव (50 नाबाद) ने 63 गेंदों में 93 रनों की नाबाद साझेदारी कर भारत की जीत को सुनिश्चिचत कर दिया. केएल राहुल ने संभलकर खेलना शुरु किया और टीम को टारगेट स्कोर के करीब ले गए. वही  सूर्यकुमार यादव ने आते ही नॉर्टजे की लगातार गेंदों पर दो छक्के लगाते ही तेजी से रन बटोरना शुरु किया.  भारत को 16.4 ओवर में 110/2 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

5 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

20 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

30 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

43 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

1 hour ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

1 hour ago