देश

Uttar Pradesh: BJP और VHP ने पद्मभूषण उस्ताद अहमद जान खान की प्रतिमा हटाने की मांग की, जानें क्या है मामला

मंगलवार (17 दिसंबर) को भाजपा और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कई सदस्यों ने मुरादाबाद के मुख्य चौराहे पर लगी पद्म भूषण से सम्मानित उस्ताद अहमद जान खान थिरकवा (Ustad Ahmed Jan Khan Thirakwa) की प्रतिमा को हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और एक घंटे तक मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे जाम किया. उस्ताद अहमद जान खान थिरकवा एक प्रसिद्ध तबला वादक थे.

प्रतिमा को काली पॉलीथिन से ढका

खबर के मुताबिक, हाल ही में प्रतिमा तक जाने वाली सड़क का नाम भी उनके नाम पर रखा गया है. प्रदर्शनकारियों में कई स्थानीय निवासी भी शामिल हुए, जिन्होंने मुरादाबाद नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि अगर प्रतिमा को जल्द ही हटाकर उसकी जगह सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा नहीं लगाई गई तो वे लगातार आंदोलन करेंगे. लोगों का कहना है कि हिंदू बहुल इलाके में मुस्लिम कलाकार की प्रतिमा लगाकर उसका नामकरण मुस्लिम चाैक के नाम पर करके नगर निगम लोगों की भावनाओं से खेल रहा है.

उन्होंने प्रतिमा को काली पॉलीथिन से ढक दिया. यह प्रतिमा मुरादाबाद में अकबर किले के पास कांठ रोड पर सुभाष चौराहे पर स्थित है.

सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाने की मांग

स्थानीय VHP नेता जयदेव यादव ने कहा, “यह एक गंभीर मुद्दा है और हम तब तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे, जब तक प्रतिमा की जगह सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा नहीं लगाई जाती.” उस्ताद अहमद खान, जिनका 1976 में 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया था, एक कुशल तालवादक थे, जो कई वाद्ययंत्र बजा सकते थे. उन्होंने कई दशकों तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया.

प्रदर्शनकारियों ने मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल के खिलाफ भी नारे लगाए और कहा कि उन्हें मुरादाबाद नगर निगम का नाम भी बदलना चाहिए. प्रतिमा को पिछले सप्ताह चौराहे पर स्थापित किया गया था. भाजपा नेता विनोद अग्रवाल ने कहा, “मैं नेताओं से बात करूंगा और गतिरोध दूर करने का रास्ता निकालने की कोशिश करूंगा. आपसी बातचीत हमेशा सड़क पर आंदोलन से बेहतर होती है.”


ये भी पढ़ें:  सीधे अदालत आएं, भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट चिंतित


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

27 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

34 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

36 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

40 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

43 minutes ago