देश

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने की उम्मीदवारों की घोषणा, सुधांशु त्रिवेदी और आरपीएन सिंह के नाम भी लिस्ट में शामिल

भाजपा ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से अपने उम्मीदवारों की घोषणा की. उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी, और आरपीएन सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है. हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रमुख सुभाष बराला को हरियाणा से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है.

नीतीश कुमार के पूर्व सहयोगी को टिकट

महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है. बिहार बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष धरमशिलाा गुप्ता को भी राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किया है. वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पूर्व सहयोगी रहे भीम सिंह को भी उम्मीदवार बनाया है.

कर्नाटक और पश्चिम बंगाल से भी उम्मीदवारों की घोषणा

वहीं पार्टी ने कर्नाटक से नारायण कृष्णासा भांडगे, पश्चिम बंगाल से सामनि भट्टाचार्य और छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह और को उम्मीदवार बनाया है. सुधांशु त्रिवेदी, और आरपीएन सिंह  के अलावा अमरपाल मौर्य, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, नवीन जैन और संगीता बलवंत को भी उत्तर प्रदेश से प्रत्याशी घोषित किया गया है.

देखें पार्टी द्वारा जारी लिस्ट-

इसे भी पढ़ें: ‘आप हजार पन्ने पढ़िए… फिर एक पन्ना लिखिए जरूर…’, वर्ल्ड बुक फेयर में बोले भारत एक्सप्रेस के CMD Upendrra Rai

ये हो रहे राज्यसभा से सेवानिवृत्त

इस बीच, आठ केंद्रीय मंत्रियों, पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह और भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कुल 58 राज्यसभा सदस्य इस साल मई के पहले सप्ताह तक सेवानिवृत्त हो जाएंगे. मनसुख मंडाविया, भूपेन्द्र यादव, परषोत्तम रूपाला, धर्मेंद्र प्रधान, वी मुरलीधरन, नारायण राणे, राजीव चन्द्रशेखर और अश्विनी वैष्णव आठ मंत्री हैं जो 2-3 अप्रैल तक सेवानिवृत्त हो जाएंगे, साथ ही मनमोहन सिंह और नड्डा सहित 47 अन्य सांसद भी सेवानिवृत्त होंगे. सेवानिवृत्त होने वालों में भाजपा के 28 , कांग्रेस के 11 , तृणमूल कांग्रेस के चार, भारत राष्ट्र समिति के चार, बीजू जनता दल, राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल (यूनाइटेड) के दो-दो और वाईएसआरसीपी, शिव सेना के एक-एक सांसद शामिल हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

Silver Crash: महीनेभर में 18% धड़ाम हुई चांदी, क्या निवेशकों के लिए यही है खरीदारी का ‘गोल्डन टाइम’?

Silver Crash: चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते निवेशकों के पास निवेश…

3 minutes ago

पिंपरी-चिंचवड पुलिस आयुक्तालय ने रचा नया इतिहास…! स्थापना के 8 साल में अभूतपूर्व प्रगति पर क्या बोले सीएम फडणवीस?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिंपरी-चिंचवड पुलिस की आधुनिक पुलिसिंग, डिजिटल नागरिक सहभागिता और…

15 minutes ago

पाक की बड़ी साजिश? ड्रोन से आरडीएक्स भेजने के बाद अब पटरी उड़ाने की खौफनाक चाल, एजेंसियों के उड़े होश

 Rajasthan News: श्रीगंगानगर के अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के 45 मिनट…

22 minutes ago

अगले कुछ घंटे 13 राज्यों में मुरासु का कहर…! बारिश का बड़ा अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के प्रभाव से दक्षिण भारत समेत देश के 13 राज्यों में हल्की…

1 hour ago

आज बन रहा है खास एन्द्र और ब्रह्म योग! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

4 नवंबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के बाद रमा एकादशी…

2 hours ago

दिवाली से पहले एन्द्र योग से ग्रहों में बड़ा बदलाव…! मिथुन और सिंह राशि को बंपर लाभ, कर्क वाले रहें सावधान

आज 4 नवंबर 2026 को रमा एकादशी, एन्द्र योग और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के संयोग में…

3 hours ago