देश

बीजेपी ने चुनाव घोषणा पत्र समिति का किया ऐलान, राजनाथ सिंह करेंगे अध्यक्षता, निर्मला सीतारमण बनीं संयोजक

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने चुनाव घोषणा पत्र समिति का गठन कर दिया है. कमेटी की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे. वहीं निर्मला सीतारमण को कमेटी का संयोजक बनाया गया है. केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को सह संयोजक बनाया की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मिली जानकारी के अनुसार, चुनावी घोषणा पत्र कमेटी में कुल 27 सदस्य होंगे. कमेटी में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, सीएम डॉ. मोहन यादव भी इस कमेटी में शामिल किए गए हैं.

कमेटी में इन्हें मिली जगह

चुनाव घोषणा पत्र समिति का गठन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया है. इस कमेटी में केंद्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पूर्व सीएम को भी शामिल किया गया है. बीजेपी की चुनाव घोषणा-पत्र समिति में अर्जुन मुंडा, भूपेंद्र यादव, स्मृति ईरानी, अर्जुनराम मेघवाल, किरेन रिजिजू, अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र पटेल, हिमंता बिस्वा सरमा, विष्णुदेव साय, रविशंकर प्रसाद, सुशील मोदी, केशव प्रसाद मौर्य, राजीव चंद्रशेखऱ, विनोद तावड़े, राधामोहन दास, ओपी धनखड़, अनिल एंटनी, तारीक मंसूर आदि शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-Siyasi Kissa: अमिताभ न हारें इसलिए राजीव ने खेला था ये दांव…एक रात की प्लानिंग ने पलट दी थी सियासत की कहानी

अब तक 407 प्रत्याशियों को उतारा

बता दें कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अबतक 7 लिस्ट जारी कर दी हैं. सातवीं लिस्ट के साथ ही बीजेपी ने अब तक अपने 407 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने 101 सांसदों का टिकट काटा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

39 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

1 hour ago