अफजाल अंसारी (फोटो सोशल मीडिया)
Mukhtar Ansari Death News: उत्तर प्रदेश के मऊ से पूर्व विधायक और बाहुबली मुख्तार अंसारी को गाजीपुर के कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक करने के बाद उनके भाई अफजाल अंसारी ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा खुलासा किया है. उनकी बातचीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस पूरी घटना को लेकर उन्होंने सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि मुख्तार अंसारी से मात्र 5 मिनट की मुलाकात ही हो सकी थी. इस दौरान उन्होंने कहा था कि उनको जहर दिया गया था. इस वजह से वह बेहोश हो गए थे.
मुख्तार अंसारी के भाई व सांसद अफ़ज़ाल अंसारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “जिस तरह से मुख्तार अंसारी को मारकर रास्ते से हटाया गया, समय आने पर हम इस बात का पुख्ता सबूत देंगे कि उन्हें जहर देकर मारा गया.” इसी के साथ ही अफजाल अंसारी ने दावा किया कि एक दूर्दांत अपराधी को बचाने के लिए पूरी सरकार और उसकी मशीनरी ने बहुत बड़ी साजिश रची है, उन्हें शर्म नहीं आती. सांसद अफजाल अंसारी ने आगे कहा कि 26 मार्च को मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से मेडिकल कॉलेज भेजा गया था. अधीक्षक ने कहा कि इसलिए भेजा गया क्योंकि डॉक्टरों ने सुझाव दिया था. सुबह 3 बजे हमें मैसेज मिला कि मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर है. अफजाल ने रूंधे गले से कहा कि जब हम अस्पताल पहुंचे तो बड़ी मुश्किल से सिर्फ 5 मिनट के लिए मिलने दिया गया. 5 मिनट की मुलाकात के दौरान. मुख्तार अंसारी ने कहा कि उन्हें जहर दिया गया था और इस वजह से वे बेहोश हो गए थे. उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत दर्द हो रहा था. उन्होंने कहा कि वे बेहोश हो गए थे और उसी हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया.”
ये भी पढ़ें-Mukhtar Ansari: अम्मी-अब्बू की कब्र के पास ही मुख्तार अंसारी सुपुर्द-ए-खाक, भीड़ ने लगाए जिंदाबाद के नारे
बता दें कि गुरुवार को मुख्तार अंसारी की मौत हो गई थी. दरअसल बांदा जेल में अचानक मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब हो गई थी. इसी के बाद उनको बांदा मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इसकी वजह डाक्टर ने कार्डियक अरेस्ट बताया है. बांदा मेडिकल कॉलेज में मुख्तार का पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद उनके शव को बेटे उमर अंसारी को सौंप दिया गया था. मुख्तार की मौत के बाद गाजीपुर और मऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट है. पुलिस ने सभी जिलों में निगरानी बढ़ा दी है. हत्या, रंगदारी जैसे कई अपराधों में मुख्तार अंसारी दोषी करार दिए गए थे और वह कई सालों से जेल में बंद चल रहे थे.
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…