भूपेंद्र यादव व प्रल्हाद जोशी
भाजपा ने राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए केंद्रीय प्रभारियों व सह-प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है. इन राज्यों में इस साल के आखिर में चुनाव होने हैं. पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को राजस्थान का चुनाव प्रभारी बनाया गया है. वहीं वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर को छत्तीसगढ़ का चुनाव प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मध्य प्रदेश और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को तेलंगाना का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है. बीजेपी इन राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर रणनीति बनाने में जुट गई है.
गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल और हरियाणा के कुलदीप बिश्नोई को राजस्थान का सह-प्रभारी बनाया गया है, जबकि केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है. बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को मध्य प्रदेश का और भाजपा महासचिव सुनील बंसल को तेलंगाना का सह-प्रभारी नियुक्त किया है.
इसके पहले, बीजेपी ने मंगलवार को चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले थे. इन राज्यों में पंजाब, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं. बीजेपी ने झारखंड की जिम्मेदारी बाबूलाल तो पंजाब की जिम्मेदारी सुनील जाखड़ को दी है. जी किशन रेड्डी को तेलंगाना और पी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश का भाजपा प्रमुख बनाया गया है, जहां इस साल चुनाव होंगे.
बीजेपी ने पंजाब में बड़ा दाव खेलते हुए कांग्रेस से आए सुनील जाखड़ को बड़ी जिम्मेदारी दी है. सुनील जाखड़ पंजाब के नए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी कुमार शर्मा की जगह लेंगे. जी किशन रेड्डी तेलंगाना में बंदी संजय कुमार की जगह लेंगे. मई 2022 में नवजोत सिंह सिद्धू को राज्य प्रमुख बनाए जाने के बाद कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल हो गए थे.
-भारत एक्सप्रेस
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और…