देश

ब्रिटेन के NSA के सामने अजित डोभाल ने उठाया खालिस्तानियों का मुद्दा, बोले- कड़ी कार्रवाई हो

Ajit Doval: दुनिया के अलग-अलग देशों में भारत के दूतावास पर खालिस्तान समर्थकों की तरफ से हमले की खबरें सामने आयी हैं. इस बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार टिम बैरो के साथ बातचीत में इस मुद्दे को उठाया है. वह भारत दौरे पर आए हुए हैं. बातचीत के दौरान डोभाल ने कहा कि, “खालिस्तान समर्थक किस तरह से भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों के धमका रहे हैं. इस मामले पर उन्होंने ब्रिटेन से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है”.

शुक्रवार को टिम बैरो की मुलाकात अपने समकक्ष यानी भारतीय एनएसए (NSA) अजित डोभाल से हुई. सूत्रों के मुताबिक, डोभाल ने ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग में अधिकारियों को धमकी देने वाले चरमपंथी तत्वों की मौजूदगी का मुद्दा उठाया और उनके खिलाफ सार्वजनिक कार्रवाई की मांग की है. इसके साथ ही दोनों की मुलाकात में आतंकवाद, आतंकी वित्तपोषण, उग्रवाद और कट्टरपंथ का मुकाबला करने पर बात हुई.

8 जुलाई को खालिस्तानी समर्थक करेंगे प्रदर्शन

बता दें कि ब्रिटेन में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा भारतीय दूतावास पर हमला करने और भारतीय उच्चायोग को धमकी देने का मामला सामने आए हैं. इसके अलावा ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थक भारत के खिलाफ लगातार प्रदर्शन की बात कर रहे हैं. यहां तक की खालिस्तानियों की तरफ से 8 जुलाई को एक प्रदर्शन बुलाया गया है. वहीं इस मामले को लेकर टिम बैरो और अजित डोभाल के बीच मुलाकात हुई है.

यह भी पढ़ें- “मुफ्त में मिलने वाली चीजें अच्छी नहीं होती”, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने दरबार में CM केजरीवाल की मुफ्त योजनाओं को लेकर साधा निशाना

खालिस्तानी नेता की हत्या के बाद गरमाया मामला

ब्रिटेन, अमेरिका और कनाडा में भारतीय दूतावास पर खालिस्तानी समर्थकों द्वारा हमला करने की खबरें सामने आई हैं.अपने बड़े नेता हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में हत्या के बाद वो भारत के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका आरोप है कि भारतीय राजनयिकों के इशारे पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया. इसी बीच भारतीय एनएसए अजित डोभाल की ब्रिटेन के एनएसए टिम बैरो के साथ इस मुलाकात को काफी अहम बताया जा रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

5 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

5 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

6 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

6 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

6 hours ago