होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
‘एक प्रेम कथा’ 15 जून को रिलीज हुई थी, इसने बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ देशभर में तहलका मचा दिया था. तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी, भारत-पाकिस्तान बंटवारे का दर्द बयां करने वाले दृश्य आज भी लोगों के दिलों में ताजा हैं. जब भी सनी देओल की बात होती है तो ‘गदर’ के हैंडपंप उखाड़ने वाले सीन का जिक्र जरूर होता है. क्या आपको याद है गदर एक प्रेम कथा का वह हैंडपंप सीन कहां फिल्माया गया था? क्या आप जानते हैं कि सनी देओल ने उस आइकॉनिक सीन को कैसे शूट किया था? ‘फिल्म फ्राइडे’ में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं.
खासतौर पर ‘गदर’ का ‘हैंडपंप सीन’ इसलिए याद आ रहा है क्योंकि फिल्म की हीरोइन अमीषा ने उस जगह की झलक दिखाई है जहां इसे शूट किया गया था. हालाँकि अब वह जगह पूरी तरह से बदल चुकी है, लेकिन यादें तो यादें ही हैं. अमीषा हाल ही में एक इवेंट के सिलसिले में लखनऊ पहुंची थीं। ऐसे में वह उस लोकेशन पर अपनी यादें ताजा करने गईं जहां ‘गदर’ की शूटिंग हुई थी. उन्होंने खासतौर पर उस लोकेशन का वीडियो शेयर किया है, जहां ‘गदर’ का आइकॉनिक हैंडपंप सीन शूट किया गया था.
वह जगह थी लखनऊ का फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल, जो अब पूरी तरह से बदल चुका है. वीडियो में अमीषा जहां खड़ी नजर आ रही हैं, वहां चारों तरफ हरियाली है. वह बताती हैं कि जब फिल्म की शूटिंग हुई थी तो यहां ऐसा नहीं था.
वह कहती हैं, ”गदर का आइकॉनिक सीन यहीं शूट किया गया था। वह जगह मेरे पीछे है. यहां घास नहीं थी. उस समय यहां कोई बगीचा नहीं था। ये सब कुछ नहीं था. वहाँ केवल सीढ़ियाँ थीं. अमीषा थोड़ा आगे बढ़ती हैं और कहती हैं, ”जो पंप उखड़ा था, वह यहीं था. फिर हम सभी सीढ़ियों की ओर भागे. यहां हिंदुस्तान जिंदाबाद, जिंदाबाद है, जिंदाबाद रहेगा का सीन हुआ.”
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और…