Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

4 राज्यों के लिए बीजेपी ने किया चुनाव प्रभारियों का ऐलान, भूपेंद्र यादव को MP और प्रल्हाद जोशी को राजस्थान की जिम्मेदारी

गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल और हरियाणा के कुलदीप बिश्नोई को राजस्थान का सह-प्रभारी बनाया गया है.

bjp leaders

भूपेंद्र यादव व प्रल्हाद जोशी

भाजपा ने राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए केंद्रीय प्रभारियों व सह-प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है. इन राज्यों में इस साल के आखिर में चुनाव होने हैं. पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को राजस्थान का चुनाव प्रभारी बनाया गया है. वहीं वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर को छत्तीसगढ़ का चुनाव प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मध्य प्रदेश और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को तेलंगाना का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है. बीजेपी इन राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर रणनीति बनाने में जुट गई है.

नितिन पटेल सह-प्रभारी नियुक्त किए गए

गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल और हरियाणा के कुलदीप बिश्नोई को राजस्थान का सह-प्रभारी बनाया गया है, जबकि केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है. बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को मध्य प्रदेश का और भाजपा महासचिव सुनील बंसल को तेलंगाना का सह-प्रभारी नियुक्त किया है.

चार राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष भी बदले जा चुके हैं

इसके पहले, बीजेपी ने मंगलवार को चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले थे. इन राज्यों में पंजाब, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं. बीजेपी ने झारखंड की जिम्मेदारी बाबूलाल तो पंजाब की जिम्मेदारी सुनील जाखड़ को दी है. जी किशन रेड्डी को तेलंगाना और पी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश का भाजपा प्रमुख बनाया गया है, जहां इस साल चुनाव होंगे.

ये भी पढ़ें: NCP के इन 6 विधायकों के हाथ में अजित और शरद पवार की किस्मत, अभी तक किसी गुट का नहीं किया समर्थन, जानें किसका दे सकते हैं साथ

बीजेपी ने पंजाब में बड़ा दाव खेलते हुए कांग्रेस से आए सुनील जाखड़ को बड़ी जिम्मेदारी दी है. सुनील जाखड़ पंजाब के नए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी कुमार शर्मा की जगह लेंगे. जी किशन रेड्डी तेलंगाना में बंदी संजय कुमार की जगह लेंगे. मई 2022 में नवजोत सिंह सिद्धू को राज्य प्रमुख बनाए जाने के बाद कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल हो गए थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital