बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज
लोकसभा चुनाव 2024 और इसी साल के आखिर में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी तैयारियों में जुटी हुई है. इसी कड़ी में बीजेपी ने आज (13 सितंबर) केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई है. बैठक शाम को 5 बजे दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पर होगी. जिसमें आगामी चुनाव को लेकर मंथन होगा.
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय चुनाव समिति की इस बैठक में चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा की जाएगी. इसके अलावा चुनावी रणनीति पर चर्चा और के साथ ही उम्मीदवारों के नामों पर मुहर भी लग सकती है.
केंद्रीय चुनाव समिति की होने वाली बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा अन्य नेता शामिल होंगे. पांच राज्यो में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है. जिन राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव होंगे उनमें छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, मिजोरम और राजस्थान शामिल है.
इससे पहले मंगलवार (12 सिंतबर) को गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर एक बैठक हुई थी. जिसमें जेपी नड्डा के अलावा छत्तीसगढ़ बीजेपी की कोर ग्रुप के सदस्य शामिल हुए थे. बैठक में उम्मीदवारों के चयन को लेकर मंथन किया गया.
बीजेपी छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार को सत्ता से हटाने के लिए कोई भी गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहती है. यही वजह है कि चुनावी कमान खुद अमित शाह संभाल रहे हैं. अमित शाह लगातार छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर बैठक कर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दे रहे हैं. मंगलवार को अमित शाह ने दंतेवाड़ा से बीजेपी की परिवर्तन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था और जनसभा को संबोधित किया.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…