मल्टीग्रेन रोटी खाने से वजन और ब्लड शुगर पर क्या पड़ेगा असर?
बूटी योग के फायदे
Health Benefits Of Buti Yoga: योग हमारे जीवन का अहम हिस्सा है. सदियों से यह हमारी संस्कृति का हिस्सा भी रहा है. कहा जाता है कि अगर आप योग करते हैं, तो आप रोगमुक्त रह सकते हैं. आजकल जिम जाने का चलन बढ़ गया है, लेकिन पुराने समय से योग ही शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक माना जाता है. नियमित रूप से योगासन अभ्यास करने से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है. इतना ही नहीं, समय के साथ योग और उसे करने के तरीकों में भी काफी बदलाव आए हैं. ऐसे ही एक बदलाव का नतीजा है बूटी योग. तो आइए जानते हैं आखिर क्या हैं बूटी योग और इसके फायदे.
बूटी एक मराठी शब्द है. इसका अर्थ है किसी छुपी हुई बीमारी का इलाज. इस योग की मदद से व्यक्ति अपने अंदर की ऊर्जा, पॉवर और आत्मविश्वास को हासिल कर पाता है. इस योग में पारंपरिक योग, ट्राइबल डांस, जंपिंग और हाई इन्टेन्सिटी स्टेप्स शामिल होते हैं. इस योग को करने से शरीर में लचीलापन रहता है और कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है. इस योग में म्यूजिक भी शामिल होता है जिसे आजकल युवा वर्ग बेहद पसंद करते हैं.
ये भी पढ़ें:Yoga Session: रोज 5 मिनट करें तितली आसन, महिलाओं के लिए है बेहद फायदेमंद, जानें अभ्यास का सही तरीका
बूटी योग, हाई इन्टेन्सिटी वर्कआउट की तरह है इसलिए इसे करने से कैलोरीज तेजी से बर्न होती हैं और वजन कम होता है. इस योग को करने से हार्ट रेट बैलेंस होता है और हार्ट की बीमारियों का खतरा कम होता है. माना जाता हैं कि कोर स्ट्रे्ंथ को मजबूत बनाने के लिए बूटी योग फायदेमंद है.हिप्स और पेल्विक एरिया की मांसपेशियों को लचीला बनाने के लिए काफी असरदार है.
बूटी योग में डांस और म्यूजिक भी शामिल है इसलिए इसे करने से तनाव और डिप्रेशन के लक्षण कम करने में मदद मिलती है. बूटी योग को करने के लिए एनर्जी ज्यादा खर्च होती है इसलिए पसीना ज्यादा निकलता है और इससे त्वचा हेल्दी रहती है. पसीना निकलने से त्वचा में मौजूद विषाक्त पदार्थ भी पसीने के जरिए शरीर से अलग हो जाते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…