देश

BJP Candidate List: हर्षवर्धन, प्रज्ञा ठाकुर, मीनाक्षी लेखी…बीजेपी ने काटा इन दिग्गज नेताओं का टिकट

BJP Candidate List: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने शनिवार (2 मार्च) को 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट के सामने आने के बाद कई चेहरे खिल गए तो कुछ चेहरों पर मायूसी छा गई. बीजेपी ने कई कद्दावर नेताओं का टिकट काट दिया. जिसकी उम्मीद नहीं की जा रही थी. जिन मौजूदा सांसदों के टिकट कटे हैं, उनमें प्रज्ञा सिंह ठाकुर, मीनाक्षी लेखी, पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन सिंह के अलावा पिछले दिनों लोकसभा में बसपा उम्मीदवार दानिश अली पर अभद्र टिप्पणी करने वाले रमेश बिधूड़ी का नाम भी शामिल है.

मीनाक्षी लेखी की जगह बांसुरी स्वराज को टिकट

बता दें कि हर्षवर्धन सिंह दिल्ली की चांदनी चौक सीट से मौजूदा सांसद है. अब उनकी जगह पर बीजेपी ने प्रवीण खंडेलवाल को टिकट दिया है. मीनाक्षी लेखी सेंट्रल दिल्ली की लोकसभा सीट से सांसद हैं, अबकी बार उनकी जगह पर बांसुरी स्वराज को टिकट दिया है. इसके अलावा बीजेपी ने केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली, केंद्रीय राज्य मंत्री जॉन बारला का भी टिकट काटा है.

प्रज्ञा ठाकुर का कटा टिकट

वहीं मध्य प्रदेश की गुना सीट से प्रत्याशी रहे केपी यादव को दरकिनार करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट दिया है. दूसरी ओर अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वालीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को इस बार बीजेपी ने टिकट नहीं दिया है. साध्वी भोपाल सीट से सांसद हैं. बीजेपी ने प्रज्ञा ठाकुर की जगह पर आलोक शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है. पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार सीट से वर्तमान सांसद और केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री जॉन बारला का टिकट बीजेपी ने काट दिया है. उनकी जगह पर मनोज तिग्गा को प्रत्याशी बनाया गया है.

यह भी पढ़ें- UP BJP Candidate List 2024: देश के सबसे बड़े सूबे में BJP ने इतनी सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, 5 महिलाएं

रामेश्वर तेली को बीजेपी ने दिया झटका

असम की डिब्रूगढ़ सीट से बीजेपी सांसद रामेश्वर तेली को भी इस बार बीजेपी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. उनकी जगह पर बीजेपी ने सर्बानंद सोनोवाल को टिकट दिया है. सर्बानंद सोनोवाल जहाजरानी एंव जलमार्ग मंत्रालय और आयुष मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री हैं. वहीं बसपा सांसद दानिश अली पर असंसदीय भाषा का इस्तेमाल कर विवादों में आए रमेश बिधूड़ी का भी टिकट कट गया है. रमेश बिधूड़ी दक्षिण दिल्ली सीट से सांसद हैं. उनकी जगह पर रामवीर सिंह बिधूड़ी को प्रत्याशी बनाया गया है. रामवीर सिंह वर्तमान में बदरपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं, इसके साथ ही दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष भी है.

भाजपा की पहली लिस्ट में 195 प्रत्याशियों के नाम

लोकसभा चुनाव के लिए जारी की गई भाजपा की पहली लिस्ट में 195 प्रत्याशियों के नाम हैं. इनमें 28 महिलाएं, 47 युवा, 27 एससी, 18 एसटी और 57 ओबीसी प्रत्याशी हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया को एमपी के गुना से और शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से टिकट दिया गया है. पीएम मोदी एक बार फिर से उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

16 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

35 minutes ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

43 minutes ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

48 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

1 hour ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

2 hours ago