कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो ट्विटर)
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय जम्मू में कश्मीर पहुंच चुकी है. यहां यह यात्रा अपने आखिरी दौर में है. आज रविवार को राहुल गांधी ने कश्मीरी पंडितों के साथ अपनी बातचीत का एक वीडियो पोस्ट करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि, “आज, कश्मीरी पंडित भाजपा सरकार से पूछ रहे हैं- “हमारा राजनीतिक इस्तेमाल करने के अलावा आपने हमारे लिए किया ही क्या है? जवाब है, प्रधानमंत्री जी?”
अपने इस ट्वीट के माध्यम से राहुल गांधी ने सरकार को आड़े हाथों लिया है.
राहुल गांधी ने कश्मीरी पंडितों से बात की. इस बातचीत में कश्मीरी पंडितों ने उनसे सरकार की उदासीनता की शिकायत की है. राहुल गांधी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में राहुल गांधी कश्मीरी पंडितों से बात करते हुए नजर आ रहे हैं. बातचीत में कश्मीरी पंडित भी राहुल गांधी को अपनी समस्याएं बता रहे हैं. वीडियो के जरिए राहुल गांधी ने सरकार से सवाल किया है कि आखिर वह कश्मीरी पंडितों के लिए कर क्या रही है.
कश्मीरी पंडितों के प्रतिनिधि मंडल से राहुल गांधी ने की थी मुलाकात
इसी महीने 24 जनवरी को राहुल गांधी ने कश्मीरी पंडितों के 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी. इसके बाद राहुल गांधी ने कश्मीरी पंडितों से जुड़े कई अन्य मुद्दों को भी उठाया था. इस मुलाकात में कश्मीरी पंडितों ने राहुल गांधी बताया था कि साल 2022 में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की टारगेट हत्याओं के मद्देनजर उन्हें घाटी छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा.
इसके अलावा यहां काम कर रहे प्रवासी कर्मचारियों का कई महीने का वेतन का भुगतान अब तक बकाया है. प्रतिनिधि मंडल से राहुल गांधी ने संसद के अंदर और बाहर उनकी समस्याओं को उठाने का वादा किया था.
इसे भी पढ़ें: Ramcharitmanas: लखनऊ में जलाई गई रामचरितमानस की प्रतियां, स्वामी प्रसाद मौर्या के समर्थन में उतरा अखिल भारतीय ओबीसी महासभा
राहुल ने की जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग
राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करने का मुद्दा जोर शोर से उठाया है. अपनी यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि “गैर-स्थानीय लोग जम्मू और कश्मीर चला रहे हैं और इस क्षेत्र में व्यवसायों को हड़प रहे हैं.”
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…
Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…
MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…
Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…
रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…
India China LAC Tension: अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में जुलाई से भारत और चीनी…