देश

Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम का बदला मिजाज, सर्द हवाओं के चलते बढ़ी ठंड

Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदल गया है, दिल्ली के कई इलाकों में बारिश ने दस्तक दे दी है, मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली में बारिश की चेतावनी जारी कर दी थी, वहीं गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पूरे दिन बादल छाए रहे, और बारिश सिलसिला लगातार जारी है, बता दें सुबह के समय हल्की बूंदाबादी देखने को मिली थी,और सूरज के दर्शन तक नहीं हुए हैं. दिल्ली और नोएडा में सुबह से ही तेज हवाएं भी चल रही है, जिसके चलते लोगों के लिए ठंड को झेलना और भी मुश्किल हो गया है, जानकारी के अनुसार मौसम बदलने के साथ ही दिल्ली- NCR में प्रदूषण का स्तर भी काफी कम हो गया, लेकिन हवा में स्मॉग का असर दिख रहा है, जिसके चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है.

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 31 जनवरी से 3 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है जताई गई है. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.8 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से तीन डिग्री कम 6.1 डिग्री दर्ज किया गया था. शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 236 (खराब) दर्ज किया गया।

राजधानी में मौसम आंख-मिचौली खेल रहा है. कभी सर्द हवा चलने लगती है तो कभी गर्मी का अहसास होता है और खिली धूप निकल आती है. उत्तर प्रदेश में भी यही हाल है. शनिवार को भी सर्द हवा ने ठिठुरन बढ़ाई. हालांकि, धूप ने राहत भी दिलाई. इसी तरह उत्तर प्रदेश के अन्य इलाकों में भी सुबह खिली धूप रही, लेकिन बाद में बादल छा गए और कई जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई. बार-बार मौसम के बदलते करवट की वजह से सर्दी जाने का नाम नहीं ले रही है.

दिल्ली के तीन इलाकों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम रहा. इनमें लोधी रोड में 4.8, रिज में 4.6 और मुंगेशपुर में 4.1 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि नजफगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.1 और आयानगर में 5.8 डिग्री दर्ज हुआ.

ये भी पढ़ें: Weather Update: उत्तर भारत में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, इन जगहों पर हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज सतही हवा 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है. रविवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री तक नीचे गिर सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के बीच रहेगा. दो दिन तापमान में गिरावट के बाद फिर से बढ़ोतरी होनी होगी.

Archana Sharma

Recent Posts

चीन की सड़कों से अचानक गायब हुए हीरो-हीरोइन के पोस्टर, जानिए क्यों रातों-रात लगा दिए गए वैज्ञानिकों के फोटो

China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…

25 minutes ago

लैब में बन गया असली सोना…पीली धातु में बदल गया मर्करी, क्या कौड़ियों के भाव बिकेने लगेगा गोल्ड?

अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…

28 minutes ago

क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…

56 minutes ago

Jio IPO Last Day: पैसा लगाने का आखिरी मौका आज, जानिए लिस्टिंग पर कितना मुनाफा दे सकता है शेयर?

Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…

1 hour ago

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

2 hours ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

2 hours ago