देश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करने जितेंद्र सिंह पहुंचे शिमला, डॉ राजीव बिंदल को घोषित किया प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का निर्वाचन के कार्यकम का आयोजन संगठन पर्व -2025 के अंतर्गत होटल पीटरहॉफ में हुआ, कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करने हेतु केंद्र मंत्री जितेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे. उनके साथ इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सतपाल सत्ती, सुरेश भारद्वाज, चुनाव अधिकारी डॉ राजीव भारद्वाज सांसद इंदु गोस्वामी एवं हर्ष महाजन उपस्थित रहे.

भाजपा ने हिमाचल में हुई तबाही पर चिंता एवं संवेदना व्यक्त की

हिमाचल प्रदेश में जगह-जगह बादल फटने से भारी तबाही हुई है. प्रदेश में बीती रात से जारी मूसलाधार बारिश कहर बरपा रही है. मंडी जिले के गोहर, करसोग व धर्मपुर क्षेत्र बादल फटने से अब तक चार लोगों की माैत हो चुकी है. 16 अभी तक लापता बताए जा रहे हैं. 117 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है.

बादल फटने से 18 घर, 12 गोशालाएं क्षतिग्रस्त हैं.  30 मवेशियों की माैत हो गई. इसको लेकर भाजपा के समस्त नेताओं ने चिंता एवं संवेदना व्यक्त की और कार्यक्रम को साधारण रूप में किया. यह जानकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने दी.

 

कांग्रेस पार्टी में रसोई घर एवं डाइनिंग टेबल पर होता है राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष का फैसला : जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में रसोई घर एवं डाइनिंग टेबल पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष का फैसला किया जाता है कांग्रेस के नेताओं को क्या पता कि लोकतंत्र क्या होता है, भारतीय जनता पार्टी में लोकतांत्रिक रूप से अध्यक्ष चुना जाता है. कांग्रेस पार्टी में मां एवं बेटे का ही फैसला मान्यता प्राप्त करता है, कांग्रेस में हर व्यक्ति अपने आप को अध्यक्ष समझता है.

पर अगर इतिहास को देख तो दादा, बेटा, पोता, नहीं तो पोती को अध्यक्ष बना दिया जाता है. भाजपा में अंत तक नहीं पता लगता है कि अध्यक्ष कौन होगा और कोई भी आम कार्यकर्ता अध्यक्ष बन सकता है, कांग्रेस में यह संभव नहीं.

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने डॉक्टर राजीव बिंदल को सर्टिफिकेट एवं भाजपा का झंडा देकर प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया

इस कार्यक्रम में लगभग भाजपा के 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सभी कार्यकर्ताओं के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल को सर्टिफिकेट एवं भाजपा का झंडा देकर प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया, समस्त नेतृत्व में मंच पर भाजपा के बड़े झंडा फरह कर इस घोषणा को सराहा. पूरा सभागार भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, भारत माता की जय और बिंदल जी आगे बढ़ो के नारों से गूंज उठा.

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा की मैं हिमाचल आकर आपका अध्यक्ष आपको लौटा रहा हूं. यह बहुत कम होता है की एक अध्यक्ष तीसरी बार अध्यक्ष बने इसका मतलब डॉ राजीव बिंदल में वह खूबी है जो कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाती है.

तीन पीढियां के संघर्ष के बाद आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल : जितेंद्र

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा की तीन पीढियां के संघर्ष के बाद आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है. मैं जम्मू कश्मीर से आता हूं जहां भाजपा का रिवाज था ही नहीं, पर कई कार्यकर्ता पार्टी का दामन पड़कर कर संघर्ष कर पार्टी को शिखर पर पहुंचने का काम किया.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता सत्ता से बाहर रहते हैं तो दूसरी पार्टी का दरवाजा खटखटाते हैं, पर भाजपा के नेता 50-60 वर्षों तक संघर्ष करते है और फिर भी पार्टी में टिके रहते हैं, हम भाग्यशाली है कि आज हम भाजपा के इस दौर का हिस्सा है.

 

भाजपा राष्ट्रीय परिषद के पदेन सदस्य

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सभी सांसद जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, कंगना रनौत, राजीव भारद्वाज, इंदु गोस्वामी, डॉ सिकंदर कुमार और हर्ष महाजन राष्ट्रीय परिषद के पदेन सदस्य निर्वाचित किए गए हैं.

भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस प्रक्रिया में भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद ठाकुर, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, महामंत्री त्रिलोक कपूर, पवन काजल, रश्मिधर सूद, पायल वैद्य, डॉ राजीव सहजल एवं संजीव कटवाल नियुक्त हुए. इन सभी नवनियुक्त नेताओं को केंद्रीय मंत्री ने सर्टिफिकेट दिया.


ये भी पढ़े : कर्नाटक में सियासी संग्राम: कुर्सी की खींचतान, सत्ता हस्तांतरण और कांग्रेस की अगली रणनीति 


भारत एक्सप्रेस 

ओम प्रकाश राय

Recent Posts

पटाखे फोड़ो, बीमारियां भगाओ! BJP विधायक के दावे पर मचा बवाल, डॉक्टरों ने बताया धुएं का खतरनाक सच

Papia Adhikari Firecracker Controversy: पश्चिम बंगाल की बीजेपी विधायक पापिया अधिकारी ने दावा किया कि…

25 minutes ago

PMEGP लोन घोटाला में ED का एक्शन, कश्मीर में 10.63 करोड़ रुपए की 11 संपत्तियां अटैच

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने PMEGP लोन घोटाले में श्रीनगर और बांदीपोरा में 10.63 करोड़ रुपए…

30 minutes ago

प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिल्ली, यूपी और हरियाणा सरकार से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर कड़ा रुख अपनाते हुए दिल्ली, यूपी…

35 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बदली अदालतों में सुनवाई की प्रक्रिया, अब इस क्रम में सुने जाएंगे मामले

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने अदालतों में मामलों की सुनवाई के लिए नया और समान…

46 minutes ago

पादरी अंकुर नरूला मामला; सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पादरी अंकुर योसेफ नरूला और उनकी पत्नी की याचिका पर सुनवाई से…

48 minutes ago