उत्तर प्रदेश

नोएडा स्पोर्ट्स सिटी स्कैम में चर्चित बिल्डर पर गंभीर आरोप, घोटाले के लिए किया 1050 कंपनियों के नेटवर्क का इस्तेमाल

नोएडा के चर्चित बिल्डर और Sunworld ग्रुप के एमडी CA YK गुप्ता पर एक बड़े घोटाले का आरोप लगा है. दावा किया जा रहा है कि उन्होंने करीब 1050 कंपनियों के नेटवर्क के जरिए स्पोर्ट्स सिटी प्रोजेक्ट में भारी गड़बड़ी की है.

इस घोटाले में पूर्व नोएडा अथॉरिटी सीईओ मोहिंदर सिंह और पीसी गुप्ता के निवेश का भी जिक्र है. इसकी जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर एक Fact Finder India नाम की आईडी से दी गई है.

इस पोस्ट में @CBIHeadquarters @PMOIndia @dir_ed @noida_authority @CeoNoida @Yamunaresidents @YamunaAuthority @narpat_rat18280 @ombirlakota @IncomeTaxIndia को टैग किया गया है.

घरेलू कर्मचारी तक कंपनियों में डायरेक्टर

आरोप है कि इस पूरे नेटवर्क में गुप्ता परिवार के सदस्य भी शामिल है. गुप्ता की पत्नी मीरा गुप्ता, बेटी, बेटा, दामाद और यहां तक कि उनके घरेलू कर्मचारी तक को कंपनियों का डायरेक्टर बनाया गया है.

एक ही ईमेल पर सैकड़ों कंपनियां रजिस्टर्ड

बताया जा रहा है कि एक ही ईमेल और पते पर सैकड़ों कंपनियां रजिस्टर्ड हैं, जिनके नाम पर करोड़ों के शेयर हैं. मीरा गुप्ता खुद कई कंपनियों की डायरेक्टर हैं.


ये भी पढ़े- NOIDA SPORTS CITY SCAM: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी स्पोर्ट्स सिटी परियोजना, हजारों करोड़ की लूट में बिल्डरों-अफसरों का काला गठजोड़ उजागर


-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

39 minutes ago

अंडमान-निकोबार में 9 साल बाद फिर शुरू हुआ ‘जनता दर्शन’, उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सुनीं लोगों की समस्याएं

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…

2 hours ago