दुनिया

पाकिस्तान बना संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थाई अध्यक्ष, पाकिस्तान के पास अब कौन सी होगी ताकत, भारत को क्या हो सकता है नुकसान

दुनिया में आतंक की फैक्ट्री के नाम से पहचाना जाने वाला पाकिस्तान अब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अगुवाई करेगा. जी हां. पाकिस्तान इस बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का अध्यक्ष बना है. इससे एक दिन पहले ही भारत ने संयुक्त राष्ट्र भवन में आतंक परस्त पाकिस्तान की पोल खोली थी. जिसके तहत भारत ने ‘द ह्यूमन कॉस्ट ऑफ टेररिज्म’ नामक एक प्रदर्शनी का आयोजन किया था. जिसमें आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की भूमिका को उजागर किया गया था.

कौन सा देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करेगा, इसको लेकर एक प्रक्रिया है. 2025-2026 के लिए पाकिस्तान को सुरक्षा परिषद की यह सीट रोटेशन के तहत दी गई है. आखिर क्या है सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया, आइये समझते हैं.

इस्लामिक सहयोग संगठन की मदद से हासिल की सीट

पाकिस्तान को जून 2024 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का गैर स्थायी सदस्य चुना गया. इस चुनाव में 193 में से पाकिस्तान को 182 मत प्राप्त हुए. इस चुनाव में पाकिस्तान को इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) का सहयोग मिला. जिसके चलते उसे भारी बहुमत मिला.

ये भी पढ़ें- भारत-रूस व्यापार पर अमेरिका की टेढ़ी नजर! भारत पर लगा सकता है 500 फीसदी टैरिफ

बता दें कि, UNSC में 5 स्थाई और 10 गैर स्थाई सीटें होती हैं. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थाई सीटें रूस, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका के पास हैं. वहीं 10 अस्थाई सीटों पर 2 सालों के लिए किसी देश को चुना जाता है. ये 10 अस्थाई सीटें भौगोलिक क्षेत्रों के आधार पर बनी हैं. जैसे पाकिस्तान एशिया-प्रशांत क्षेत्र के आधार पर दो साल के लिए चुना गया है. पाकिस्तान से पहले यह सीट जापान के पास थी. इससे पहले पाकिस्तान 7 बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य बन चुका है. यह उसका 8वां कार्यकाल है.

क्या है रोटेशन की प्रक्रिया

UNSC की रोटेशन प्रक्रिया संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्यों के चयन की प्रणाली है. परिषद में कुल 15 सदस्य होते हैं, जिनमें 5 स्थायी और 10 अस्थायी सदस्य होते हैं. अस्थायी सदस्य दो साल के कार्यकाल के लिए चुने जाते हैं और हर साल 5 नए देश शामिल होते हैं और 5 देश हटते हैं. इनका चयन संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दो-तिहाई बहुमत से किया जाता है. रोटेशन प्रणाली में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का भी ध्यान रखा जाता है, जिससे अफ्रीका, एशिया, यूरोप, और लैटिन अमेरिका जैसे क्षेत्रों को बराबरी का मौका मिलता है. यह प्रक्रिया संतुलन और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए अहम है.

भारत को क्या होगा नुकसान

UNSC की अध्यक्षता पाकिस्तान के पास होने से भारत को कोई नुकसान नहीं है. लेकिन यूएनएससी अध्यक्ष बनने पर पाकिस्तान के पास कुछ शक्तियां जरूर आ जाएंगी. जिससे जम्मू-कश्मीर और आतंकवाद जैसे मौके पर वह विरोध दर्ज कर सकता है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

3 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

5 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

6 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

7 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

7 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

7 hours ago