देश

BJP का अरविंद केजरीवाल पर पलटवार, कहा- अपने ऊपर उन्होंने खुद ही हमला करवाया

आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी पर दिल्ली में सियासत तेज हो गई है. दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी पर रविवार को प्रतिक्रिया दी.

वीरेंद्र सचदेवा ने बातचीत में कहा कि अगर आप आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होंगे, रंगदारी करेंगे, फिरौती मांगेंगे तो कानून अपना काम करेगा. ऐसा पहली बार हो रहा है कि लोकतंत्र में एक आदमी जो जनता के वोटों से जीतकर आता है, वही जनता को लूटने का प्रबंध करवा रहा है. यह बहुत शर्मनाक बात है, हमने दिल्ली में ऐसी चीज होती नहीं देखी. अब कानून अपना काम कर रहा है. मुझे लगता है अब सबके चेहरे सामने आएंगे, जिससे पता चलेगा कि अवैध वसूली का हिस्सा कहां-कहां जाता था.

केजरीवाल ने खुद पर अटैक कराया

उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले पर भी बयान दिया. वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि वह बस मार्शल था, जिससे उन्होंने खुद पर अटैक कराया है. वह कोई अटैक नहीं था. अटैक तो इन लोगों ने बनाया, क्योंकि इनको नौटंकी करनी है. वह आदमी गंदा पानी लेकर आया था. अगर गंदे पानी की चार बूंदे उछलकर केजरीवाल पर आ गई, तो उन्हें अब पानी से भी डर लगता है. उनको यह मालूम होना चाहिए कि इस गंदे पानी को दिल्ली की जनता पी रही है. अगर उनके कपड़ो पर पानी आ जाता है तो उन्हें यह एसिड दिखाई देता है. अब आप समझ लीजिए आम आदमी पार्टी का चरित्र कैसा है, वह जानबूझकर ऐसी घटनाओं को बढ़ाते हैं और खुद ही इसे करवाते हैं. यह नौटंकी दिल्ली में अभी और चलेगी.

आतिशी के सीएम बनने से नेता खुश नहीं

वहीं, भाजपा नेता राजकुमार आनंद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की यह पुरानी आदत है. उनकी जमीन खिसक चुकी है और पार्टी में बड़ा विद्रोह है. आतिशी के सीएम बनने से पार्टी का कोई भी नेता खुश नहीं है. आम आदमी पार्टी में बड़ा विद्रोह चल रहा है और वह खुद अपने ही लोगों से इस तरह के हमले करवा रहे हैं. चुनाव नजदीक है और जनता की सहानुभूति हासिल करने के लिए ऐसा काम किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago