देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह जो कहेंगे उसे हमारा पूरा समर्थन है: एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को सतारा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उनके सवालों के जवाब दिए. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी मेरी तबीयत अच्छी है. मैं यहां पर आराम करने आया था. चुनाव में बहुत भाग दौड़ हो गई थी. मैंने एक में दिन 8-10 सभाएं की थी. मैंने 2-2.5 साल के कार्यकाल में कोई छुट्टी नहीं ली थी.

उन्होंने आगे कहा कि काम के बहाने अभी भी लोग मुझसे मिलने आए हैं. यहां आने के बावजूद भी मुझे लोगों से मिलना है. ये सरकार जनता की आवाज वाली सरकार है. मेरा समर्थन सरकार के साथ है. जनता को जैसी सरकार चाहिए वैसी मिलेगी. मैंने बुधवार को पूरी तरह मेरी भूमिका स्पष्ट की हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह जो कहेंगे उसे मेरा पूरा समर्थन है. हमारे तीनों दलों में समन्वय है.

एकनाथ शिंदे ने आगे कहा कि हमने आज तक के इतिहास में दो से ढाई साल के अंदर इतने बड़े पैमाने पर विकास और जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चालू की हैं. इतनी योजनाएं ढाई साल में करने वाली यह ऐतिहासिक सरकार है. यह सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा. हमारी सरकार आम आदमी की सरकार है. जो हम कहते थे वो करके दिखाया है.

जनता ने हमें ढाई साल में इतना बड़ा आशीर्वाद दिया है कि पूरी तरह विपक्ष को विपक्ष नेता भी नहीं मिला है. इससे पता चलता है कि हमने इतने कम समय में जो इतना काम किया है ये उसका नतीजा है. मैंने अपनी भूमिका साफ कर दी है. पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह मुख्यमंत्री का फैसला लेंगे. वो जो कहेंगे उन्हें हमारा समर्थन है.


ये भी पढ़ें- BJP का अरविंद केजरीवाल पर पलटवार, कहा- अपने ऊपर उन्होंने खुद ही हमला करवाया


 

सरकार स्थापित हो जाएगी. हमारे सभी तीनों दलों में समन्वय है. हमें क्या मिला यह हमारा फैसला नहीं है, महाराष्ट्र की जनता को क्या मिले यह हमारा फैसला है. हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है, क्योंकि महाराष्ट्र की जनता ने हमें बहुत दिया है अभी हमें उनका विकास करना है. जन कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाना है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि रविवार की शाम तक कुछ बड़े राजनीतिक घटनाक्रम सामने आ सकते हैं. महाराष्ट्र में महायुति के मुख्यमंत्री पद को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के नए बादशाह, प्रियंका को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…

11 minutes ago

‘भारत का हाल भी नेपाल-बांग्लादेश…’. इरफान अंसारी के बयान से झारखंड में बवाल

Irfan Ansari: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी ने…

12 minutes ago

भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को दुनिया ने किया सलाम, यूनेस्को की सूची में शामिल हुए महाभारत, राजतरंगिणी और अर्थशास्त्र

यूनेस्को ने भारत की तीन ऐतिहासिक धरोहरों महाभारत, राजतरंगिणी और कौटिल्य के अर्थशास्त्र को मेमोरी…

21 minutes ago

NC में बगावत की आंच! मंत्रिमंडल विस्तार से भड़के 15 से ज्यादा विधायक, डैमेज कंट्रोल के लिए खुद मैदान में उतरे फारूक अब्दुल्ला

National Conference Rebellion: जम्मू-कश्मीर की सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस में अंदरूनी नाराजगी का मामला लगातार तूल…

27 minutes ago